Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सोशल मीडिया दिवस पर एसएमए द्वारा पद्मश्री शीशराम और फिल्म अभिनेता गिरीश थापर का किया सम्मान, समाज की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा
    देश

    सोशल मीडिया दिवस पर एसएमए द्वारा पद्मश्री शीशराम और फिल्म अभिनेता गिरीश थापर का किया सम्मान, समाज की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा

    adminBy adminJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments24 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 20 जुलाई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सोशल मीडिया के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य एवं जनसमस्याओं पर चर्चा और सोशल मीडिया के माध्यम से कौन क्या क्या कर सकता है चर्चा हेतु आज प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत की कैंटीन में माननीय पद्मश्री शीशराम और जाने माने फिल्म अभिनेता गिरीश थापर की गरिमामयी उपस्थिति तथा आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डा. एमके बंसल की अध्यक्षता व रवि कुमार बिश्नोई और सुरेन्द्र शर्मा के सफल संचालन में दीप जैन, नरेन्द्र जैन, नताशा वर्मा, पवन बंसल आदि के सहयोग से लगभग दो घंटे चले कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् सेना से सेवानिवृत्त पद्मश्री शीशराम जी व श्री गिरीश थापर को साफा और माला पहनाकर दुपट्टा ओढाकर एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तालियों की गड़गड़ाहटों के बीच सम्मानित किये जाने के लिए शीशराम जी व गिरीश थापर ने सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए इसके संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र शर्मा आदि का आभार जताया।

    समारोह में उपस्थितों को श्रीमती प्रिया रस्तोगी, उदित रस्तोगी, नताशा वर्मा के साथ-साथ डा. गलेन्द्र शर्मा, साहित्यकार व लेखक डा. सुधाकर आशावादी, मुकेश गुप्ता पत्रकार नईम अहमद पूर्व सूचना अधिकारी, सेवानिवृत अधिकारी कोमल सिंह, ऋषिकुमार शर्मा, नरेन्द्र जैन, दीप जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार बिश्नोई, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सर्वजीत कपूर, संस्थापक सदस्य चौधरी यशपाल सिंह आदि द्वारा अपने सार्वगर्वित विचारों के माध्यम से सोशल मीडिया की आवश्यकता और उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की इस दौरान जैन जी का चर्चा करते हुए कहा गया कि युवाओं सहित बुजुर्ग और बच्चों के साथ ही देश का बड़े से बड़ा वीआईपी भी सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी ज्यादातर बड़ी घोषणाएं सोशल मीडिया से ही कर रहे हैं कहने का मतलब यह है कि ऐसी कोई जगह नहीं है जहां सोशल मीडिया का उपयोग न हो रहा हो। सभी वक्ताओं ने श्री रविकुमार बिश्नोई सम्पादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स तथा सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई का आभार जताया कि उन्होंने देश का पहला सोशल मीडिया संगठन बनाकर इसके माध्यम से जागरूकता का जो कार्य किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है। आयोजित सम्मान और समीक्षा समारोह में गिरीश थापर शीशराम जी के सम्बोधन में खूब तालियां बजीं।

    पद्मश्री शीशराम जी को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का संरक्षक उनकी सहमती पर सर्वसम्मति से बनाया
    कार्यक्रम में सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए का विवरण पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई ने बताया कि पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल संगठन के मुख्य संरक्षक है तथा माननीय पद्मश्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लगभग 35 देशों की यूनिवर्सिटियों के विजीटिंग प्रोफेसर सम्पादक लेखक डा. रविन्द्र कुमार तथा अमरावती महाराष्ट्र के प्रकाश दोहरे अभी तक संरक्षक थे अब सभी की सहमति से पद्मश्री शीशराम जी भी सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संरक्षक होंगे जिसका सभी ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।

    इस मौके पर प्रतिष्ठित यूट्यूब चैनल Channel Name – HiddenGemsbyNV
    Handle Name – @natasshaverma05 की चेयरमैन नताशा वर्मा ने सभी से आग्रह किया कि वह सोशल मीडिया के सदस्य बनें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब व लाइक करें। इस मौके पर सम्बोधित करने वालों में रवि कुमार बिश्नोई कोमल शर्मा, शीशराम, एमके बंसल, डा. गलेन्द्र शर्मा, नरेश दत्त, अनिल कुमार बिश्नोई, महेन्द्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, पूनम गर्ग, प्रदीप सेठी आदि शामिल रहे। सम्मान समारोह के बाद सभी ने एक दूसरे को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए वरिष्ठ सदस्य श्री संजय कुमार द अध्ययन प्रवक्ता संदीप गुप्ता एल्फा, फिल्म अभिनेता प्रोड्यूसर डायरेक्टर कबीर सिंह एवं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के संस्थापक श्री बृजभूषण व योगाचार्य संदीप जैनवाल आदि ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

    meerut news meerut report SMA Social Media Association Foundation Day tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.