मेरठ, 20 जुलाई (प्र)। राजधानी हास्पिटल में आपरेशन के दौरान महिला की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हापुड़ के थाना धौलाना के ग्राम लालपुर निवासी राशिद ने कहा कि शादी के आठ साल बाद भी उनकी पत्नी सलमा को बच्चा नहीं हुआ है। एक डाक्टर ने सलमा का हापुड़ रोड स्थित राजधानी हास्पिटल में आपरेशन कराने की सलाह दी। राशिद ने पत्नी को गत दिवस अस्पताल में भर्ती कराया। गत दोपहर एक बजे पत्नी का आपरेशन डा. आशा ने किया। आरोप है कि आपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। आपरेशन करने वाली डाक्टर ने मौत की जानकारी उन्हें नहीं दी और अस्पताल से चली गईं। काफी देर बाद अस्पताल प्रशासन ने मौत की जानकारी दी तो स्वजन ने चार घंटे तक हंगामा किया। आरोप लगाया कि डाक्टरों की लापरवाही से सलमा की मौत हुई है। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान स्वजन व पुलिस से परिवार वालों की नोकझोंक हुई। स्वजन ने अस्पताल प्रशासन व डाक्टर पर हत्या का आरोप लगाया। बाद में स्वजन शव लेकर चले गए। अस्पताल संचालक अरशद अंसारी का कहना है कि आपरेशन के दौरान अचानक महिला को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना नौचंदी प्रभारी का कहना है कि यदि स्वजन की तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

