Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
    • क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
    • बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
    • पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
    • Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    देश

    फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने राजधानी लखनऊ में एक बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गोमतीनगर विस्तार में शहीद पथ के पास स्थित ‘ओमेक्स आर-2’ रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में यह फर्जी कॉल सेंटर बेहद शातिर तरीके से संचालित किया जा रहा था. यहां से अमेरिकी नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और विभिन्न साइबर अपराधों का डर दिखाकर करोड़ों-अरबों रुपए की जबरन वसूली की जा रही थी. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर गिरोह के मास्टरमाइंड समेत सात शातिर जालसाजों को दबोच लिया है.

    इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के काम करने का तरीका और आरोपियों की शैक्षणिक योग्यता बेहद चौंकाने वाली है. पुलिस की गिरफ्त में आए इस गैंग के सदस्य महज सातवीं से दसवीं कक्षा तक पढ़े-लिखे हैं. अंग्रेजी न आने के बावजूद विदेशी नागरिकों को ठगने के लिए इन्होंने एक अनोखा रास्ता निकाला था. इन कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों को बाकायदा अंग्रेजी संवाद (डायलाॉग्स) हिंदी स्क्रिप्ट में लिखकर दिए जाते थे, जिसे वे दिन-रात रटते थे ताकि अमेरिकी नागरिकों से बातचीत के दौरान वे पकड़े न जाएं. यह कॉल सेंटर पूरी तरह से अमेरिकी समयानुसार (रात के वक्त) एक्टिव होता था.

    डीसीपी अपराध अनिल कुमार यादव के मुताबिक, यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को जाल में फंसाने के लिए बेहद संगठित तरीका अपनाता था. गिरोह सबसे पहले अमेरिका में बैठे अपने इनपुट एजेंट्स की मदद से वहां के नागरिकों के मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी गोपनीय जानकारियां हासिल करता था. इसके बाद पीड़ितों को कंप्यूटर सिस्टम में खतरनाक वायरस आने, सिस्टम हैक होने या फिर उनकी अमेरिकी नागरिकता रद्द करने से जुड़े फर्जी ईमेल और पॉप-अप मैसेज भेजे जाते थे.

    जब डरे हुए विदेशी नागरिक दिए गए नंबरों पर संपर्क करते थे, तो कॉल सेंटर के आरोपी खुद को अमेरिकी फेडरल या सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी बताकर डराते थे. मामले को रफा-दफा करने के नाम पर वे पीड़ितों से ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी और हवाला नेटवर्क के जरिए मोटी रकम ऐंठ लेते थे.

    तड़के हुई इस संयुक्त छापेमारी में पुलिस के हाथ कई अहम डिजिटल दस्तावेज लगे हैं. जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह रोजाना करीब 10 से 12 अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था. पुलिस ने जब मौके से बरामद मुख्य लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच की, तो पता चला कि हाल ही में इन्होंने एक अमेरिकी नागरिक से अकेले 70,000 डॉलर (करीब 70 लाख भारतीय रुपये) ऐंठे थे. शुरुआती इनपुट्स के अनुसार, पिछले छह महीनों में यह गिरोह दो अरब से अधिक रुपये की अवैध ट्रांजैक्शंस और ठगी को अंजाम दे चुका है.

    इस रैकेट के तार देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ सीधे अमेरिका से जुड़े हुए हैं. पुलिस गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी पुनीत कुमार वर्मा गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है. जांच में पता चला है कि उसका सगा बड़ा भाई यशचंद्र प्रकाश वर्मा अहमदाबाद में बैठकर इस पूरे नेटवर्क की कमान संभाल रहा था, जिसने अमेरिका में भी अपने कई सीक्रेट एजेंट तैयार कर रखे थे. पुनीत ने लखनऊ के पॉश ओमेक्स अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेने के लिए पूरी तरह से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था. रेंट एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन फॉर्म में दर्ज किए गए पते पूरी तरह से जाली पाए गए हैं, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है.

    कॉल सेंटर से गिरफ्तार किए गए सातों आरोपी पेशेवर रूप से अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं. इनमें गुजरात के अहमदाबाद निवासी पुनीत कुमार वर्मा और दीपेन चंद्रकांत पटेल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और 24 परगना के रहने वाले मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रियाज और सज्जाद हुसैन उर्फ सरफराज शामिल हैं. अपार्टमेंट के भीतर चल रहे इस अवैध सेटअप से पुलिस ने भारी मात्रा में हाईटेक उपकरण जब्त किए हैं: पुलिस टीम ने मौके से 8 आधुनिक लैपटॉप, 9 स्मार्टफोन, 4 हाई-स्पीड वाई-फाई/इंटरनेट राउटर, 9 हेडफोन, 5 लैपटॉप चार्जर, 2 कंप्यूटर माउस और अन्य डेटा केबल्स बरामद किए हैं.

    cyber-fraud lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे

    July 18, 2026

    क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

    July 18, 2026

    बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.