बागपत, 18 जुलाई (ता)। बागपत की राजनीति में गत दिवस हलचल मच गई। जिले के जाने-माने भट्टा व्यवसायी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री विक्रम सिंह राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।
विक्रम सिंह राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति और भट्टा उद्योग से लंबे समय से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते हैं। रालोद कार्यकर्ता इसे उनकी ‘घर वापसी’ बता रहे हैं। राणा पहले रालोद से जुड़े थे, लेकिन वर्ष 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा में रहते हुए उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के करीबी नेताओं में गिना जाता था। उनके अचानक रालोद में लौटने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह कदम बागपत की राजनीति पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है।
रालोद का कहना है कि विक्रम सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं, राजनीतिक विश्लेषक इस घटनाक्रम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बदलती राजनीतिक तस्वीर के संदर्भ में भी देख रहे हैं।
Trending
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
- बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
- पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
- Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
- लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
- पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
- फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार

