Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    • विक्रम-1 मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि : मोदी
    • मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म जगत के दरवाजे खुल गए
    • राजेश खन्ना का बचपन से अभिनेता बनना चाहते थे
    • भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री विक्रम राणा रालोद में शामिल
    • शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु-संतों ने प्रदर्शन किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा
    न्यूज़

    शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा

    adminBy adminJuly 18, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 18 जुलाई (प्र)। विकास भवन सभागार में गत दिवस आयोजित जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सांसद अरुण गोविल के सामने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा है। ऊर्जा निगम के एक्सईएन, जेई जनप्रतिनिधियों का भी फोन नहीं उठाते तो जनता के सहयोग की उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है। आमजन के साथ अधिकारियों का बर्ताव भी अच्छा नहीं है।
    सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में महापौर ने कहा कि एक दिन गंगानगर समेत कई कालोनियों में बिजली नहीं थी। लोगों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने जेई और एक्सईएन को फोन मिलाया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ऊर्जा निगम के एमडी को फोन किया। इसके बाद अधिकारियों के फोन आने लगे। सांसद ने बैठक में मौजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी बिजली आपूर्ति बाधित है, तत्काल दुरुस्त कराएं। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने, जर्जर विद्युत लाइन बदलवाने, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटना में घायल हुए या मृत लोगों के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने, विद्युत दुर्घटनाएं रोकने को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आरडीएसएस व एएसआइएसपी की समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाया जाए। मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने भी मुजफ्फरनगर के ऊर्जा निगम अधिकारियों द्वारा जनता के फोन नहीं उठाने की शिकायत की। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने ऊर्जा निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में कमी नहीं आनी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, सरधना विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

    Meerut Power Crisis Problem tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Widespread chaos ensued due to the power outage in the city.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा

    July 18, 2026

    पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची

    July 18, 2026

    फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.