Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप-हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर
    • बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख
    • देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त
    • एक से बढ़ेंगे सर्किल रेट, मानकीकृत सूची से आसान होगी गणना
    • शराब के नशे में दूल्हे ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
    • खादर क्षेत्र में 15 साल से बस सेवा ठप, लोग परेशान
    • एमएसएमई देश की आर्थिक प्रगति का आधार : राजेश शर्मा
    • 125 संपत्तियों में सेटबैक छोड़ा गया, 210 में चल रही तोड़फोड़; 14 जुलाई के पहले एक बार फिर ध्वस्तीकरण की योजना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शराब के नशे में दूल्हे ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार
    देश

    शराब के नशे में दूल्हे ने किया हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

    adminBy adminJuly 8, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) 08 जुलाई। दुल्हन का उस समय शादी का सपना टूट गया, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत हालत में पहुंचा। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात बैरंग लौट गई। गांव डूंगर से शिवम सोमवार रात बरात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। बरात पहुंचते ही दूल्हे को नशे धुत देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया।

    दरअसल, सोमवार शाम 5 बजे दूल्हा द्वारचार में नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा। तिलक लगाने की रस्म के दौरान मुंह के बल गिर पड़ा। लड़की वालों और बारातियों ने उसे चारपाई पर बिठाया। उसके कपड़े उतारे, मुंह धुलाया और हाथ के पंखे से हवा दी। थोड़ी देर बाद दूल्हा दहेज में बुलेट की मांग करने लगा। दुल्हन के घरवालों ने मना किया तो वह गाली देने लगा और हंगामा कर दिया। दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन नाराज हो गई।

    मामला बुढ़ाना इलाके का है। डूंगर गांव में मंगेराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शिवम (22) और 18 साल की बेटी है। शिवम दिल्ली में जूते के शोरूम में सेल्समैन है। उसकी शादी टांडा माजरा गांव के शरदमल की बेटी करिश्मा से तय हुई थी।

    शरदमल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 6 जुलाई को शादी की तारीख तय हुई। सोमवार को धूमधाम से शिवम की बारात घर से 11 बजे निकली। 18 किलोमीटर की दूरी तय कर बारात साढ़े 11 बजे दुल्हन के घर पहुंची।

    शाम 5 बजे के करीब द्वारचार की रस्म शुरू हुई। द्वारचार के दौरान दूल्हा मुंह के बल गिर पड़ा। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इसके बाद लड़की वालों और बारातियों ने उसे चारपाई पर बिठाया। इसी बीच दूल्हा उठ खड़ा हुआ। वह बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगा।

    जब लड़की के पिता ने बुलेट देने से इनकार कर दिया तो वह गाली-गलौज करने लगा। लड़की के घरवालों ने उसे समझाया-बुझाया, लेकिन वह नहीं माना। यह सब देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। रात ढाई बजे तक दोनों पक्षों में बातचीत चली, लेकिन दुल्हन शादी करने पर राजी नहीं हुई।

    लड़की के पिता शरदमल ने बताया- मैंने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी की शादी की तैयारियों पर करीब सात लाख रुपए खर्च किए। लड़के वाले लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। जब मैंने कहा कि मैं बुलेट नहीं दे पाऊंगा तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मुझे बारातियों में से एक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

    दभेड़ी चौकी प्रभारी छविकांत ने मौके पर फायरिंग होने की घटना से इनकार किया है। कहा-दूल्हा पूरी तरह शराब के नशे में धुत था। दुल्हन के घरवालों ने अभी तक शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    budhana muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप-हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर

    July 8, 2026

    बीमा के 8 दिन बाद महिला की मौत, क्लेम का दावा निरस्त करने वाली कंपनी को देने होंगे ₹20.25 लाख

    July 8, 2026

    देवबंद में सरकारी जमीन पर बनीं छह मस्जिद और मजार होंगे ध्वस्त

    July 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.