Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कैंट क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की दरें बढ़ी, जनता व व्यापारियों में आक्रोश; सीईओ को सौंपा ज्ञापन
    देश

    कैंट क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की दरें बढ़ी, जनता व व्यापारियों में आक्रोश; सीईओ को सौंपा ज्ञापन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 7, 2026No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 07 जुलाई (प्र)। कैंट क्षेत्र में आवासीय और व्यवसायिक भवनों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क बढ़ गया है। अब घरों से कूड़ा कलेक्शन पर प्रति माह 50 से 200 रुपये तक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से न्यूनतम 500 से 5000 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा। केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन के आधार पर कैंट बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह बढ़ा हुआ शुल्क एक अप्रैल से लागू कर दिया है। बढ़े हुए शुल्क के बिल अब लोगों के पास पहुंच रहे हैं।

    कूड़ा कलेक्शन के एवज में दो से दस गुना तक शुल्क बढ़ने से जनता और व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं कैंट बोर्ड के सीइओ जाकिर हुसैन ने आश्वासन दिया कि शुल्क में संशोधन के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। सोमवार को इस मुद्दे को लेकर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा और पूर्व सदस्य अनिल जैन, अजमल कमाल, नीरज राठौड़ ने कैंट बोर्ड के सीइओ जाकिर हुसैन से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए शुल्क का विरोध किया और बोर्ड बैठक में इस समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि पहले घरों से कूड़ा कलेक्शन शुल्क प्रतिवर्ष 240 रुपये था, जो प्रति माह 20 रुपये बैठता था। इसी प्रकार छोटी दुकानों से 360 रुपये प्रतिवर्ष लिया जाता था, जो प्रति माह 30 रुपये होता था। अब शुल्क में दो से दस गुना तक की वृद्धि की गई है, जो व्यवहारिक और न्यायसंगत नहीं है।

    डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का यह है नया शुल्क

    • 50 वर्ग मीटर के आवास से: 50 रुपये
    • 50 से 200 वर्ग मीटर तक के आवास से 100 रुपये
    • 200 वर्ग मीटर से ऊपर के आवास से: 200 रुपये
    • स्ट्रीट वेंडर से 100 रुपये
    • खानपान की दुकान, ढाबा, मिठाई की दुकान, कैफे से 500 रुपये
    • सामान्य होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, हॉस्टल, 50 व्यक्ति क्षमता के रेस्टोरेंट से 2000 रुपये
    • 50 व्यक्ति से अधिक क्षमता के रेस्टोरेंट और थ्री स्टार होटल से 3000 रुपये
    • थ्री स्टार से ऊपर के होटल से: 5000
    • क्लिनिक, डिस्पेंसरी, लैब 50 बेड तक: 2000
    • 50 बेड से ऊपर डिस्पेंसरी, क्लिनिक, लैब से 4000
    • सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक कार्यालयों, बैंक, इंश्योरेंस आफिस, कोचिंग सेंटर और स्कूलों से: 2000
    • मैरिज हाल, पार्टी हाल, पार्टी लान, प्रदर्शनी और मेला आयोजन से 5000
    • क्लब, सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स से: 4000 रुपये
    Cantonment area Door-to-door garbage collection meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.