मुजफ्फरनगर, 06 जुलाई (ता)। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी की दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने और नेपाल के मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अंकित बालियान का हरियाणा के होडल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही पर एसओ होडल को लाइन हाजिर कर दिया है और एसआई को निलंबित किया गया है। आरोपी के चाचा विपिन बालियान व उसके साथी ज्ञानी को केस में षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया।
गांव मांडी निवासी अंकित बालियान को होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ बीते गत दिवस गिरफ्तार किया था। जबकि उसे तितावी थाना सहित पुलिस की पांच टीम तलाश रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पलवल के पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपी के अपराध के बारे में जानकारी दी। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल ने जांच शुरू कराई। कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी से तीन दिन जानकारी ली। जांच में सामने आया कि चाचा विपिन बालियान व उसका साथी ज्ञानी ने उसे होडल पहुंचाया और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कराया था।
मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रमे किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी में मजदूरों को लाने का काम करने वाले मांडी निवासी रवित को गिरफ्तार किया था। मजदूरों को उनके घर भिजवाया जा चुका है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
