Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना
    • पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा
    • VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें
    • गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल
    • गाजियाबाद के युवक की हत्या कर शव मेरठ में फेंका, शरीर पर चोट के निशान; सीसीटीवी से होगी हत्यारों की पहचान
    • इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस
    • छुट्टे पैसे ना होने के नाम पर हो रही अनकही वसूली, ग्राहक उपभोक्ता अदालत का सहारा ले सकते हैं
    • आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल
    चुनाव

    गुरुग्राम में यू-टर्न लेते समय ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन घायल

    adminBy adminJuly 5, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम। सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में रविवार अल सुबह साढ़े तीन बजे ऐलान मॉल के पास पटौदी रोड पर यू टर्न ले रही हुंडई औरा कार को पीछे से आए ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार कई बार पलटी खाई।

    इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

    काम की तलाश में आए थे गुरुग्राम
    पुलिस के अनुसार, रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल गिल अपने ममेरे भाई सोनीपत के शेखपुरा निवासी 25 वर्षीय उमंग और तीन अन्य दोस्तों के साथ में शनिवार को काम की तलाश में गुरुग्राम आए थे। यहां वह लोग केंटीन खोलना चाहते थे।

    रात साढ़े बजे जब यह लोग वापस जाने के लिए गुरुग्राम से निकले, तब पटौदी रोड पर इन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी तीन चार बार सड़क पर पलटी खाई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    वहीं अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहुल गिल और उमंग को मृत घोषित कर दिया। इनके दोस्त राहुल खत्री की हालत गंभीर है। वहीं दो अन्य दोस्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

    सेक्टर 93 पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने कहा कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही ट्रक की पहचान कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    gurugram meerut report. tazza khabar track accident truck hit a car while making a U-turn in Gurugram u turn
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘न कोई सभ्यता और न कोई सम्मान…’, ट्रंप के एक शॉट वाले बयान पर ईरान का पलटवार; अमेरिका को दिखाया आईना

    July 5, 2026

    पहचान के संकट से निकलकर UP बना देश की Top-3 Economy: CM Yogi का दावा

    July 5, 2026

    VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.