Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये
    • वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?
    • अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड
    • राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल
    • मलाइका ने 52 साल की उम्र में दिए मोनोकिनी में दिलकश पोज
    • अन्ना हजारे ने स्थगित किया ‘अनशन’
    • देह व्यापार गिरोह से दो अभिनेत्री मुक्त कराई गईं
    • जाकिर कॉलोनी में अफेयर के शक में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल
    चुनाव

    राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल

    adminBy adminJuly 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इटावा, 04 जुलाई (ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के मंत्री और सुभासभा चीफ ओमप्रकाश राजभर पर अजीबो-गरीब तंज कसते हुए कहा कि उनके मुंह में केवल ‘डॉट, डॉट, डॉट’ है। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव इटावा विधानसभा के अभिनयपुर गांव में सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
    इसी दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के ‘सपा को यादववादी पार्टी’ बताने से जुड़े हुए ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि पहले जब राजभर हमारी पार्टी में थे, तो भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए क्या-क्या बोल रहे थे. हम बहुत कुछ नहीं कह रहे हैं, उनके मुंह में ‘डॉट डॉट डॉट३’।
    उन्होंने राम मंदिर पर जांच और कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सरकार बेईमान सरकार है। भगवान राम के मंदिर में चोरी की घटना पर छोटे-छोटे लोग पकड़े गए, बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। बड़े लोगों को भी जेल भेजा जाए, कड़ी कार्रवाई की जाए, सरकार उनको क्यों बचा रही है। उन्होंने जनता से अपील है कि आने वाले चुनाव में चोरों को बचाने वाले लोगों को भी हटाया जाए।
    शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े हुए लोग झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में जुटे हुए हैं। जनता बुरी तरह से परेशान है. जनता में सरकार को लेकर व्यापक आक्रोश बना हुआ है। राम मंदिर में दान चोरी का मामला हर किसी की जानकारी में आ चुका है। सरकार दान चोरी से जुड़े हुए मुख्य आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़े हुए मुद्दों पर अधिकारी और नेता कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
    यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बयान ‘विद्युत दरें न बढ़ाने’ के लिए कहा कि ऊर्जा मंत्री बहुत झूठ बोलते हैं। अभी 10 फीसदी बिजली दरों को इन्होंने बढ़ाया था। अब यह जान गए कि जनता उनके खिलाफ हो गई है। अभी अगर नहीं भी बढ़ाते हैं, तब भी बहुत महंगी बिजली है। टंकियां पानी नहीं दे रही हैं, सड़क बनाई है क्या सही है, टोल टैक्स लगा दिया है, सड़कें टूटी पड़ी हैं।
    उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कारनामे अब विदाई की ओर जाते हुए देख रहे हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार हर हाल में बनेगी। समाजवादी सरकार को बनने से कोई भी रोकने वाला नहीं है। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने मूर्ति अनावरण सभा में शामिल होने आए लोगों के हाथ उठाकर करके लोगों से वादा लिया है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी सरकार बनाने में आगे आए और समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को हराने का काम करें।
    मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व मंत्री राम सेवक यादव, सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, महामंत्री वीरभान सिंह भदोरिया आदि समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    etawah Only ‘dot-dot-dot’ in Rajbhar’s mouth: Shivpal Political Shivpal Yadav tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये

    July 4, 2026

    वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?

    July 4, 2026

    अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.