Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पार्षद ने एनएएस कॉलेज के सामने नाला निर्माण रुकवाया, नाले में घुमाव देने पर लोगों में नाराजगी
    देश

    पार्षद ने एनएएस कॉलेज के सामने नाला निर्माण रुकवाया, नाले में घुमाव देने पर लोगों में नाराजगी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 जुलाई (प्र)। ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित एनएएस कॉलेज के सामने चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। निर्माण में अनियमितता और बेवजह घुमाव देने का आरोप लगाते हुए पार्षद उत्तम सैनी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की पार्षद का कहना कि नाले को अनावश्यक रूप से घुमाव देकर बनाया जा रहा है।

    इससे बरसात के दौरान पानी का प्रवाह प्रभावित होगा। यदि नाला सीधी दिशा में बनाया जाए तो पानी तेजी से निकलेगा जबकि घुमाव देने से जलनिकासी की क्षमता कम हो जाएगी। इससे फिर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। विवाद बढ़ने और लोगों के विरोध के बाद नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता (निर्माण) और अन्य अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में खामियां सामने आने पर अधिकारियों ने संबंधित अवर अभियंता को फटकार लगाई।

    नगर आयुक्त ने कॉलेज की प्रधानाचार्य से भी बात की। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि नाले का निर्माण निर्धारित मानकों और स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नाले को सीधी लाइन में बनाकर जल निकासी की बात कहीं नगर आयुक्त ने कहा कि नाले का घुमाव देना गलत था।

    19 दिनों से अधूरा पड़ा नाला निर्माण, हादसे का खतरा बढ़ा
    गंगानगर में पीडब्ल्यूडी विभाग का नाला निर्माण कार्य लोगों के लिए समस्या बन गया है। होटल रॉयल 9 के पास पिछले 19 दिनों से यह काम अधूरा है। सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। लोगों का कहना है कि हाल ही में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई तेजी नहीं दिख रही है। पर्याप्त अवरोधक, चेतावनी पटिटका और प्रकाश व्यवस्था का अभाव है व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई है।

    स्वास्थ्य जोखिम और जलभराव
    बरसात और जलभराव के कारण गड्ढे में पानी जमा हो गया है। लंबे समय से पानी भरा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि जल्द सफाई व निर्माण पूरा न होने पर मलेरिया, डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

    Drain construction halted. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.