बेंगलुरु, 03 जुलाई (ता)। इसरो के मुख्यालय को गत दिवस भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद श्वान दस्ता एवं बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक न्यू बीईएल रोड पर स्थित इसरो मुख्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि इसरो कार्यालय में बम धमाका किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ली गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली। उन्होंने कहा कि इसरो मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी की शिकायत के आधार पर संजय नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि संजय नगर थाना ईमेल के स्रोत और अन्य विवरणों की जांच कर रहा है। मामले में जांच जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

