नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। नीट और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर होने वाले महत्वपूर्ण दाखिलों में भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के अंकों को 50 प्रतिशत तक भारांक दिया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस संभावना पर इसलिए विचार किया जा रहा है ताकि किसी एक परीक्षा पर अत्यधिक निर्भरता और उससे जुड़े दबाव को कम किया जा सके, चाहे वह मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा हो या बोर्ड परीक्षा।
यह पहल परीक्षा प्रणाली में मूल्यांकन संबंधी त्रुटियों और प्रश्नपत्र लीक जैसी लगातार सामने आई अनियमितताओं के बाद की जा रही है, जिनके चलते परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को लेकर व्यापक बहस छिड़ गई है। एक सूत्र ने कहा कि जिन बदलावों पर विचार किया जा रहा है, उनमें प्रवेश एवं मेधा सूची निर्धारण में बोर्ड परीक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत भारांक देना, कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रवेश परीक्षाओं को स्कूल पाठ्यक्रम के अधिक अनुरूप बनाना, वर्ष में कई अवसर उपलब्ध कराना तथा चरणबद्ध तरीके से मांग के अनुरूप कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की ओर बढ़ना शामिल है।
वर्तमान में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला मुख्य रूप से प्रवेश परीक्षाओं के अंकों के आधार पर दिया जाता है। हालांकि, इन प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षाओं में निर्धारित न्यूनतम अर्हक प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। शिक्षा मंत्रालय की नौ सदस्यीय समिति इन सुधारों पर विचार कर रही है।
इस समिति का गठन पिछले साल छात्रों की कोचिंग पर निर्भरता, श्श्डमी स्कूलश्श् के प्रसार और महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता संबंधी मुद्दों पर गौर करने के लिए किया गया था। समिति की अंतिम रिपोर्ट अगले कुछ सप्ताह में सरकार को सौंपी जा सकती है। समिति ने प्रवेश परीक्षाओं को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ और अधिक बेहतर ढंग से जोड़ने की भी सिफारिश की है।
Trending
- जीवंत झलक विरासत और आधुनिकता की
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अनिकेत चौहान समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 11 लाख नकद और हथियार बरामद
- अब जनता के हक का हिसाब मांगेगा कांग्रेस का एक-एक सिपाही : अजय राय
- तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, भरत तिवारी एनकाउंटर मामलाः बोले- ‘बिना सीएम की अनुमति के कुछ नहीं होता’
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 397 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
- पार्षद ने एनएएस कॉलेज के सामने नाला निर्माण रुकवाया, नाले में घुमाव देने पर लोगों में नाराजगी
- सांसद के घर रेड मिले सोने के अंडरगारमेंट
- तृणमूल पर दावेदारी को चुनाव आयोग से मिला बागी गुट

