लखनऊ 02 जुलाई। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने गुरुवार को दिन में 125 डिप्टी एसपी को नई तैनाती दी हैं। इनमें से अधिकांश वे हैं, जिनको हाल ही में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया था। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन ट्रांसफर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अफसरों को भी बदला गया है।
मुरादाबाद के DSP कमलेश कांत को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। सहारनपुर से शिव ठाकुर को मेरठ भेजा गया है। मंजरी राव को बलिया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
शिल्पा वर्मा को कन्नौज भेजा गया है। इसके अलावा, अशोक कुमार सिंह को DSP संत कबीरनबगर से गोरखपुर रेलवे में DSP बनाया गया है। इमरान खान को ललितपुर से प्रयागराज PAC में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सिंह यादव को PAC लखनऊ से मुरादाबाद पुलिस अकादमी का DSP बनाया गया है।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट से सुधाकर द्विवेदी और भानु प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात रहे जितेंद्र कुमार को अब आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पहले उनका तबादला शाहजहांपुर किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश में उन्हें आगरा भेजा गया। VVIP सुरक्षा का अनुभव रखने वाले जितेंद्र कुमार अब पर्यटन नगरी आगरा में कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

