Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!
    • यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर
    • पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ, थापरनगर में भरी हुंकार
    • वरिष्ठ पत्रकारों और संगठनों को करना चाहिए प्रयास, व्यवस्था भी जुटाओ संपन्नता भी बढ़ाओ लेकिन अपराधों की घटनाओं से बचकर रहो
    • कोचिंग सेंटरो के संचालकों के सामने झुकना नहीं चाहिए, घटनाओं के लिए जिम्मेदार इमारतो के निर्माण के समय तैनात अफसरों को भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाए
    • 2025 में 345 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण खत्म होने के बाद भी देश में 2500 अभी भी रजिस्टर्ड, हर माह तीन कर रहे हैं आवेदन
    • सहारनपुर की युवती और केरलम के लैब टेक्नीशियन का मकान में मिला शव
    • शामली में आयुष जैसा एक और मामला, अब कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेटियाँ फाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर्स का किया सम्मान
    देश

    बेटियाँ फाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर्स का किया सम्मान

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 02 जुलाई (प्र)। 1 जुलाई 2026 राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा समाज के स्वास्थ्य प्रहरी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की एक अनूठी पहल कई सालों से की जा रही है। संस्था ने निर्णय लिया कि चिकित्सकों के अत्यधिक व्यस्त कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बजाय स्वयं उनके क्लिनिक पर जाकर सम्मानित किया जाए l

    इसी क्रम में आज संस्था की टीम ने प्रख्यात चिकित्सक डॉ. नीरज गोयल (एम.एस सर्जन), डॉ पीयूष गुप्ता (कैंसर विशेषज्ञ) वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. रेनु उपाध्याय तथा युवा वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ हिमांशु मिश्रा ( डेंटिस्ट)डॉ संजीव सिंह (फिजिशियन)डॉ सरोज मिश्रा (डेंटिस्ट)के क्लिनिक पर पहुँचकर शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सकों द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे समर्पण, सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के लिए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया।

    बेटियां फाउंडेशन अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा कि डॉक्टर केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उनका समय अत्यंत मूल्यवान और व्यस्त होता है। इसलिए संस्था ने यह निर्णय लिया कि सम्मान प्राप्त करने के लिए डॉक्टरों को समय निकालने की आवश्यकता न पड़े, बल्कि संस्था स्वयं उनके द्वार तक जाकर उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करे।

    उन्होंने बताया कि यह सम्मान अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। संस्था विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं समर्पित चिकित्सकों के क्लिनिक पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित करेगी, ताकि समाज को यह संदेश मिले कि मानव सेवा में निरंतर कार्यरत चिकित्सकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों डायरेक्टर डीके पाण्डेय, कुसुम शर्मा, बबीता कटारिया ने चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए कहा कि “स्वस्थ समाज का निर्माण डॉक्टरों की निष्ठा, सेवा और समाज के विश्वास से ही संभव है।”

    Betiyan Foundation meerut news meerut report National Doctors' Day tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त: Meta को नोटिस, भारत में लॉन्च पर रोक!

    July 2, 2026

    यूपी में 125 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर

    July 2, 2026

    पंजाबी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जिले में घटी, अब एकजुट हो जाओ, थापरनगर में भरी हुंकार

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.