मेरठ 02 जुलाई (प्र)। भीषण गर्मी में हज सफर पर आने वाले बीमार बुजुगों के हज यात्रा पर रोक लगाई गई है। अगले साल होने वाली हज यात्रा के लिए सऊदी सरकार ने रने साफ क 5कर दिया है कि किसी भी बीमार बुजुर्ग को हज यात्रा के लिए वीजा नहीं दिया जायेगा। केवल स्वस्थ लोगों को ही हज वीजा देने का फैसला लिया गया है। उधर गैर महरम पर सरकार की नजरें इनायत इस साल भी बनी रहेंगी। महिलाएं अकेले भी हज सफर पर आसानी से जा सकेंगी।
हज यात्रा-2027 के ऑनलाइन आवेदन जमा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। गत माह 21 जून से आवेदन खोले गये हैं। हज सफर पर जाने वालों को साफ कह दिया गया है कि यदि उन्हें 2027 में हज पर जाना है तो 20 जुलाई से पहले-पहले अपने आवेदन जमा कर दें। भारत की हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि पहले आवेदन कर दें।इसके बाद आवेदनों की स्क्रीनिंग की जायेगी। इसमें सलैक्ट होने के बाद ही हज के सफर पर लोग जा सकेंगे।
इस साल सऊदिया सरकार ने भारत से 175025 लोगों को हज सफर पर बुलाने की अनुमति दी है। लेकिन इसके साथ ही सऊदी सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी भी बीमार बुजुर्ग को हज सफर पर आने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि अभी हज यात्रा निकट भविष्य में भी गर्म मौसम में आयेगी। उल्लेखनीय है कि भारत से अधिकांशतः लोग हज के सफर पर 60 साल की उम्र के जाते हैं तब तक बुजुर्गियत होने की वजह से उन्हें हज के अरकान करने में दुश्वारियां होती हैं। इसलिए सऊदी सरकार ने अपनी हज पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। सऊदी सरकार ने गंभीर बीमारों के हज सफर पर रोक लगाई है। यह नीति सऊदी सरकार ने वहां के चिकित्सा जांच प्रक्रियाओं को सऊदी चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार किया है। ताकि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति यात्रा पर न आ सकें। हज 2026 के दौरान शुरू की गई तीर्थयात्री- केंद्रित पहलों को आगे बढ़ाते हुए, नई नीति तीर्थयात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और गरिमापूर्ण बनाने का प्रयास करती है। हज के दौरान मीना में सोफा-कम-बेड, मक्का और मदीना के बीच हाई-स्पीड और 20 दिवसीय लघु हज पैकेज जैसी ट्रेन यात्रा, मक्का में होटल शैली का आवास सुविधाएं भी दी गयी हैं।
अब 135 हज यात्रियों पर एक निरीक्षक
हज 2027 के लिए किए गए प्रमुख बदलावों में से एक यह है कि जमीनी स्तर पर सहायता को मजबूत करने के लिए राज्य हज निरीक्षकों और तीर्थयात्रियों का अनुपात प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक निरीक्षक से बढ़ाकर प्रत्येक 135 हज यात्रियों पर एक कर दिया गया है। बढ़ती प्रतीक्षा सूची को निष्पक्ष रूप से संबोधित करने के प्रयास में हज 2026 के अंतिम प्रतीक्षा सूची शीर्ष 20 प्रतिशत आवेदकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
एआई देगी यात्रियों को अधिक सुविधा
मंत्रालय हज प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित समाधान शुरू करने की योजना बना रहा है। इनमें एआई- सहायता प्राप्त आवेदन और दस्तावेज सत्यापन, उड़ान आवंटन के लिए मांग का पूवार्नुमान, और वास्तविक समय में शिकायतों की ट्रैकिंग और उनका समाधान शामिल हैं हिंदी, उर्दू और प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में आवाज और टेक्स्ट के माध्यम से तीर्थयात्रियों को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करने के लिए एक बहुभाषी संवादात्मक एआई प्लेटफॉर्म भी विकसित किया जा रहा है।

