Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार
    • IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा
    • उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति
    • दिल्ली हाई कोर्ट में ‘काला हिरण’ विवाद में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई
    • किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
    • जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
    • क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
    • राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
    देश

    किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 01 जुलाई। शहर के चर्चित किडनी कांड में अब कमिश्नरेट पुलिस की ओर से 14 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. चार्जशीट में पुलिस ने माना, सभी आरोपी संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे. वह जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उनकी किडनी बेचकर करोड़ों रुपये कमाते थे. इनमें से कई आरोपी ऐसे हैं, जो मौजूदा समय में जेल के अंदर हैं. केवल 25 हजार के ईनामी अफजाल को अग्रिम जमानत मिल चुकी है.

    वहीं, अब इस गंभीर मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है. बाकायदा मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. चर्चा ये भी है, कमिश्नरेट की ओर से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई भी हो सकती है. पुलिस की चार्जशीट में जहां किडनी ट्रांसप्लांट किया व मरीजों को रखा गया, वहां के सीसीटीवी फुटेज, होटल के रजिस्टर, वाट्सएप चैट को साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है.

    किडनी कांड की शुरुआत शहर में आहूजा अस्पताल से हुई थी. पुलिस को सबसे पहले इसी अस्पताल के सारे साक्ष्य मिले थे. यहां मुजफ्फरनगर निवासी पारूल तोमर का 29 मार्च को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. पारुल को बिहार के बेगूसराय निवासी आयुष चौधरी ने किडनी बेची थी. इस मामले में जब खुलासा हुआ था, तो अस्पताल संचालक डा.प्रीति आहूजा, उनके पति डा.सुरजीत आहूजा, आरोही अस्पताल के संचालक राजेश, मेडलाइफ के संचालक रामप्रकाश, प्रिया अस्पताल के संचालक नरेंद्र सिंह, बिचौलिए शिवम अग्रवाल को जेल भेजा गया था. शिवम से पूछताछ के बाद साक्ष्यों के साथ गाजियाबाद के ओटी मैनेजर राजेश, हापुड़ निवासी ओटी इंचार्ज कुलदीप सिंह राघव, बागपत निवासी परवेज सैफी, गाजियाबाद निवासी रोहित तिवारी, उसके साथी सैफुद्दीन व अखिलेश तिवारी को पकड़ा गया था. इन सभी को जेल भेजा जा चुका है. डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि इस मामले में एसीएमओ, 11 डॉक्टर्स व 20 पुलिसकर्मियों समेत 40 गवाह बनाए गए हैं.

    kanpur kidney-scandal tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार

    July 1, 2026

    IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा

    July 1, 2026

    उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.