नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। ग्लोबल मार्केट्स में सकारात्मक रुख के अनुरूप डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। इसके साथ ही लगातार दो कारोबारी सेशन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.42 अंक चढ़कर 76,661.36 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 49.90 अंक की बढ़त के साथ 23,916.85 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हांगकांग का बाजार बंद है। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.24 daller प्रति barrel के आसपास रहा। शेयर बाजार (share market) के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Foreign Institutional Investors) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,556.75 करोड़ रुपये के share बेचे। बीएसई सेंसेक्स (bse sensex) मंगलवार को 249.70 अंक और एनएसई निफ्टी (nse nifty) 80.50 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Trending
- लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार
- IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा
- उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति
- दिल्ली हाई कोर्ट में ‘काला हिरण’ विवाद में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई
- किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
- जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
- क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
- राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल

