Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार
    • IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा
    • उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति
    • दिल्ली हाई कोर्ट में ‘काला हिरण’ विवाद में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई
    • किडनी कांड में 1000 पन्नों की चार्जशीट, 40 से अधिक गवाह
    • जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जुटे श्रद्धालु
    • क्या सिर्फ खाकी पर ही लगे हैं भ्रष्टाचार के दाग
    • राम मंदिर ट्रस्ट के दान मामले की जांच कर रही एसआईटी का बढ़ाया कार्यकाल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी ही बड़े शहरों में होगी
    देश

    2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी ही बड़े शहरों में होगी

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 01 जुलाई (ता)। दुनिया भर के देशों में तेजी से हो रहे शहरीकरण के मद्देनजर साल 2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी बड़े शहरों में रह जाएगी। एक नई स्टडी में यह अनुमान लगाया गया। रिसर्चर ने कहा कि दुनिया तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रही है और 1975 में जहां 11 प्रतिशत ग्लोबल आबादी दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में रहती थी। वहीं मौजूदा समय में यह आंकड़ा बढ़कर 24 प्रतिशत तक हो जाने का अनुमान है ऑस्ट्रिया में स्थित कॉम्प्लेक्सिटी साइंस हब की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिसर्च दल में शामिल एंड्रिया मूसो ने कहा कि अगले 25 सालों में एक अरब लोग शहरों का रुख करेंगे, जो लगभग हर दो महीने में एक नया न्यूयॉर्क शहर बसाने के बराबर है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा, आवास, परिवहन, ऊर्जा और जलवायु अनुकूलन से जुड़े फैसले यह निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाते हैं कि लोग कहां रहेंगे।
    कॉम्प्लेक्सिटी साइंस हब में जूनियर फेलो और स्विट्जरलैंड स्थित ईटीएच ज्यूरिख में पीएचडी स्टूडेंट हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुमान है कि 2100 तक दुनिया की 38 फीसदी आबादी उन शहरों में रह रही होगी, जिनकी जनसंख्या दस लाख से ज्यादा है। रिसर्च के नतीजे ‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज’ में पब्लिश किए गए हैं।
    एंड्रिया ने कहा कि हमारा मॉडल मौजूदा रुझानों के आधार पर अनुमान लगाता है कि 2100 तक 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रहने वाले लोगों की संख्या में लगभग 45 करोड़ की कमी आएगी। यह संख्या अमेरिका की मौजूदा आबादी से कहीं ज्यादा है. स्टडी के नतीजों से पता चलता है कि जिन देशों में शहरीकरण की शुरुआत ही हो रही है, वहां छोटे शहरों की तुलना में बड़े शहर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग ऐसे शहरों का रुख कर रहे हैं, जहां शिक्षा और नौकरियों के बेहतर अवसर के अलावा स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं ज्यादा उपलब्ध हैं।
    हालांकि इसमें देखा गया है कि जैसे-जैसे देश शहरीकरण की तरफ और बढ़ने लगता है। बड़े शहरों के प्रति यह आकर्षण कमजोर होने लगता है. एंड्रिया के अनुसार 1975 और 2025 के बीच एशिया और अफ्रीका सहित अन्य इलाकों के कम शहरीकरण वाले देशों में दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी की दर संबंधित देशों के औसत शहरों की तुलना में लगभग 7.3 प्रतिशत तक ज्यादा रही। उन्होंने कहा कि 1975 से 2025 के बीच यूरोप और अमेरिका सहित अन्य क्षेत्रों के अत्यधिक शहरीकृत देशों में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की जनसंख्या में बढ़ोत्तरी की दर लगभग संबंधित देशों के राष्ट्रीय औसत के बराबर रही, जिसका मतलब यह है कि छोटे और बड़े शहरों की जनसंख्या समान दर से बढ़ती रही। स्टडी में 1975 से 2025 के बीच 99 देशों में शहरी आबादी में बढ़ोत्तरी का दर आंकने के लिए उपग्रह डेटा और जनगणना संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। ये देश 2025 में 94 प्रतिशत वैश्विक आबादी का प्रतिनिधित्व करते थे।

    By 2100 Desh New Delhi only 38 percent of the world's population will live in large cities. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार

    July 1, 2026

    IVF पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की उम्र नहीं बनेगी मातृत्व में बाधा

    July 1, 2026

    उद्धव सेना को झटकाः सचिन अहीर बने विधान परिषद के उपसभापति

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.