मेरठ 29 जून (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। मेरठ व देश की प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन की राष्ट्रीय संस्था कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ) की गठित नई टीम का होटल हारमनी इन में भव्य स्वागत व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। केडीएफ के इस पहले बैठक का नाम श्नव पदाधिकारी सहृदय मिलन बैठक्य रखा गया। इस मौके मेरठ में हरियाली, पौधारोपण व प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान की सफल व जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए संस्था में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सीए, डॉक्टर, टीचर्स, वकील, गृहणी, व्यापारी, प्रिंसिपल सहित कुल 51 रत्न शामिल किए गए हैं। इन्हें श्केडीएफ रत्न्य का नाम दिया गया है।
होटल हारमनी इन में श्नव पदाधिकारी सहृदय मिलन बैठक्य सबसे पहले मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल को संस्था का मुख्य संरक्षक बनाया गया फिर स्वागत व सम्मान समारोह की शुरुआत की गई। मुख्य संरक्षक विधायक अमित अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष व वरिष्ठ संरक्षक अशोक सुधाकर, स्वागत अध्यक्ष वरिष्ठ संरक्षक नवीन अरोड़ा, वरिष्ठ संरक्षक राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर व वरिष्ठ संरक्षक वरिष्ठ सीए अनुपम शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने एक-एक करके सभी नये पदाधिकारियों को पौधे का गमला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांति देवी फाउंडेशन के वरिष्ठ संरक्षक अशोक सुधाकर ने की।
मंचासीन संस्था के मुख्य व वरिष्ठ संरक्षकों ने नए संरक्षकों दीपक शर्मा, पूजा बंसल, कवलजीत सिंह, संजीव जैन, संजीव रस्तोगी(बैंक), मुकेश अग्रवाल, विपुल सिंघल, संजीव रस्तोगी(मेडिकल) ओंकार सिंह, अरविन्द दीप, सुनीता रस्तोगी को सम्मानित किया गया।
उपाध्यक्ष में डॉ. आशु मित्तल, शरद सुधाकर, वसीम अहमद, अमित रस्तोगी, नीरज मित्तल, डॉ. छाया मित्तल, महामंत्री में सुचिता सहगल, कृतिका मित्तल, मंत्री में अभिनव अरोड़ा, मुकुल रस्तोगी, मानसी स्वामी, संजीव सोलंकी, नीरज चौधरी, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, दिव्या जैन व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में सारिका सिंघल, टीना मित्तल, ईशा रस्तोगी, मीनू ग्रोवर, नवजीत भाटिया, पूनम रस्तोगी, निशि अग्रवाल, छवि रस्तोगी, अरुण गोयल, सुनील शर्मा, पुनीत रस्तोगी व पारुल शर्मा को सम्मानित करके पदभार ग्रहण करवाया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने सभी नये पदाधिकारियों को हरियाली व स्वच्छता की कसमें दिलाई व संस्था के पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान, कपड़े के थैलों का वितरण, स्कूलों में पर्यावरण पर चित्रकला प्रतियोगिता, 21 हजार बच्चों को सम्मानित करने, 51 हरियाली के पुजारी मालियों का सम्मान जैसे 8 सालों के अमिट कामों को बताया गया। आगे पौधारोपण, स्वच्छता, गरीबों की शिक्षा व प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक सुधाकर व मुख्य संरक्षक अमित अग्रवाल ने संस्था से अपने जुड़ाव के 8 सालों के सफर को याद किया और सभी नये पदाधिकारियों से कहा कि संस्था के साथ मजबूती से जुड़कर देश के प्रति, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त शहर व स्वच्छता के प्रति कार्य करें और आगे बढ़ते रहें, वे संस्था कि मजबूती के लिए सदैव खड़े हैं।

