Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा
    • अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश
    • आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765
    • दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
    • Nepal Floods Tragedy: त्रिशूली नदी में बहकर आए Bank Locker से पैसे लूटने वाले 29 गिरफ्तार, 58 लाख बरामद
    • केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
    • ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
    • निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव
    देश

    आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 29, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 29 जून (ता)। अगला महीना शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है. हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में एक जुलाई से आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों के दाम से लेकर एलपीजी के दाम तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है।
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ऐलान किया है कि अगर आप अपने आधार में ईमेल आईटी अपडेट करना चाहते हैं तो एक जुलाई-31 दिसंबर तक निशुल्क कर सकते हैं। इससे पहले आधार में ईमेल अपडेट करने के लिए 75 रुपए देने होते थे। इस कदम के जरिए आधार का संचालन करने वाली संस्था यूआईडीएआई की ओर से लोगों को आधार में लेटेस्ट जानकारी अपडेट करने के लिए प्रेरित करना है। सरकार की ओर से पासपोर्ट बनाने की फीस को बढ़ा दिया गया है। अब सामान्य पासपोर्ट को बनवाने के लिए 1,500 रुपए की जगह 2,500 रुपए देने होंगे. वहीं, तत्काल पासपोर्ट को बनवाने के लिए 5,000 रुपए देने होंगे, जो फीस पहले 3,500 रुपए थी. यह नई फीस 1 जुलाई से लागू हो रही है।
    कई वाहन कंपनियों ने एक जुलाई से कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। इनमें टाटा मोटर्स, किआ मोटर्स, एमजी मोटर्स और बीएमडब्ल्यू का नाम शामिल है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (पीवी) ने अपने वाहनों की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वहीं, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल (सीवी) ने कीमतों को 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा किआ मोटर्स और बीएमडब्ल्यू ने कीमतों में 2-2 प्रतिशत और एमजी मोटर्स ने 3 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा, कई क्रेडिट कार्ड के नियमों में एक जुलाई से बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई कार्ड ने कुछ चुनिंदा फोनपे एसबीआई कार्ड के लिए रिवॉड पॉइंट में बदलाव किया गया है। इसके तहत कई नई सीमाएं लगाई गई हैं और कुछ ट्रांजैक्शन को रिवॉर्ड पॉइंट्स की कैटेगरी से हटाया गया है।
    वहीं, एचडीएफसी ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर्स अब हर कैलेंडर वर्ष की तिमाही में तीन बार मुफ्त डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए उन्हें हर तिमाही में कम से कम 60,000 रुपए खर्च करने होंगे।

    business Changes ranging from Aadhaar to passports are set to take effect from July 1st. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा

    August 29, 2026

    अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश

    August 29, 2026

    आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.