लखनऊ 29 जून। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मौसमी सक्रियता कम होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ दिन के समय हीट वेव चल रही है.
बता दें, मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून से प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. 1 जुलाई से 5 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी. जिससे प्रदेश में चल रही हीट वेव कंडीशन से लोगों को राहत मिलेगी.
इन जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना अधिक
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में (लू) की चेतावनी अधिक
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, हापुड़, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
यूपी में पूरे जून महीने में लगभग शुष्क मौसम देखने के बाद राज्य में आखिरकार मानसून के दिन शुरू हो चुके हैं। आज राज्य के पूर्वी जिलों में हुई अच्छी बारिश के साथ मानसून का आगाज संभव है, जिसकी आधिकारिक घोषणा भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा की जाएगी। आज और कल उत्तर प्रदेश की पूरी तराई बेल्ट तथा पूर्वांचल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
यूपी के पश्चिमी जिलों, खासकर गंगा और यमुना के दोआब वाले क्षेत्रों में आज और कल बिखरे तौर पर हल्की बारिश की गतिविधियाँ होंगी। फिलहाल 2 दिन बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 1 जुलाई को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के सभी जिलों को कवर करते हुए मानसून आगे बढ़ेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर बारिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, बुंदेलखंड तथा पूर्वांचल के सभी जिलों में देखने को मिलेगी। 1 जुलाई से 6 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश का हर एक कोना मूसलाधार बारिश के बीच भीगेगा।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 30 जून से बारिश की संभावना है. इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ जुलाई के पहले वीक में अच्छी बारिश की हो सकती है. जिससे जुलाई के प्रथम सप्ताह में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है. वहीं लू की स्थितियां पूरी तरह से समाप्त हो जाने की संभावना है.

