गोपेश्वर, 29 जून (ता)। बदरीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति का पुलिस ने चालान किया हैं। बदरीनाथ धाम अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णत प्रतिबंधित है। बीती गत शाम साढ़े सात बजे पुलिस को बदरीनाथ मंदिर एवं उसके आसपास प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ड्रोन उड़ा रहे आक्रोश दहाल निवासी नेपाल को ड्रोन सहित थाने ले आए। यहां पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से उससे विस्तृत पूछताछ की। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि अथवा राष्ट्रविरोधी सामग्री प्राप्त नहीं हुई। प्रतिबंधित एवं संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत उसका पांच हजार रुपये का चालान कर दिया। ड्रोन से रिकार्ड किए गए बदरीनाथ क्षेत्र के समस्त वीडियो मौके पर ही डिलीट कराए और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Trending
- यूपी में हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए : गौतम
- दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार
- आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव
- सेशेल्स के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया
- एनवायरमेंट क्लब द्वारा मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान का शुभारंभ
- बेगमपुल समेत 20 प्रमुख स्थानों पर बनाए जाएंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
- तीर्थयात्री ‘पैकेज’ के झांसे में न आएं
- वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित

