Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
    न्यूज़

    बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 27, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 27 जून (प्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को यहां अधिकारी मनाने को तैयार नहीं। सीएम के आदेश के बावजूद यहां बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों के बेसमेंट में बेरोकटोक कार्य चल रहा है। खास बात है कि अधिकांश प्राइवेट अस्पतालों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में मरीजों की जान को खतरा बना है, लेकिन अधिकारी हैं कि इनपर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।
    लखनऊ में गत दिनों एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 18 छात्रों की मौत हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, प्राइवेट अस्पताल और अन्य व्यवासयिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश दिए। इस आदेश के बाद डीएम डॉ. वीके सिंह ने एक टीम बनाई और जांच कराई, लेकिन यह जांच केवल कोचिंग सेंटरों तक सीमित रही। जो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित पाए गए, उन्हें बंद करा दिया गया, लेकिन बेसमेंट में चल रहे प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिले में करीब 330 प्राइवेट अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में अस्पतालों के बेसमेंट में पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर और अन्य चिकित्सीय कार्य हो रहे हैं। सीएम के आदेश बाद भी यहां चिकित्सीय गतिविधियां चल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इनपर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सीएमओ डा. राम प्रसाद ने सीएम के आदेश की जानकारी मिलते ही प्राइवेट अस्पतालों को बेसमेंट में मरीजों को भर्ती न करने के आदेश जारी किए, लेकिन सीएम के आदेश तो बेसमेंट में किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधियां न चलने देने के आदेश दिए थे। इस आदेश पर अभी तक अमल नहीं किया गया। यहां बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पतालों के बेसमेंट में बेरोकटोक चिकित्सीय गतिविधियां चल रही हैं। ज्यादातर नर्सिंग होमों में अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में मरीजों की जान को खतरा बना है, लगता है कि अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई करेंगे।

    Meerut Nursing homes operating unchecked in basements tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.