नई दिल्ली, 27 जून (ता)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गत दिवस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में 2 साल पूरा करने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि यात्रा लंबी है, पर संकल्प अटूट जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। राहुल साल 2024 के आम चुनाव में रायबरेली से सांसद चुने गए। वह 26 जून 2024 से विपक्ष के नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। 2014 से 2024 तक 10 साल तक लोकसभा में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था, क्योंकि कोई भी विपक्षी पार्टी जरूरी आंकड़ा पूरा नहीं कर पा रही थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस इस सीमा को पार कर गई तो राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोकसभा में अपने कार्यकाल के आज 2 साल पूरे हो गए।
पीएम ने प्रधान को बधाई देते वक्त क्या नीट अभ्यर्थियों के बारे में सोचा… राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई पर तंज किया और आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की सूची का हवाला दिया और पोस्ट में लिखा- इस सूची में शामिल हर नाम एक ऐसे बच्चे का है, जिसका सपना था, परिवार था, भविष्य था, सबकुछ एक टूटी हुई व्यवस्था और एक ऐसी सरकार ने तबाह कर दिया, जो न तो सीखने को तैयार और न जवाबदेही लेने को। इन विद्यार्थियों को याद रखें। जब प्रधानमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तो क्या उन्होंने इन बच्चों के बारे में जरा भी सोचो।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

