नई दिल्ली/लक्जमबर्ग, 27 जून (ता)। अपने तीन महीने के बेटे एडम को गोद में लेकर यूरोपीय संघ के जलवायु मंत्रियों की बैठक में पहुंचीं स्वीडन की मंत्री रोमिना पोरमोख्तारी की यह तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रोमिना बेटे को लेकर बैठक में भाग लेती और अपनी बात रखते दिख रही हैं। यूरोपीय यूनियन की बैठक में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब इतना नन्हा मेहमान इसका हिस्सा बना।
रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा- मैंने जानबूझकर ऐसा किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि मां बनने का मतलब यह नहीं कि किसी महिला का कॅरिअर रुक जाए। महिलाओं को कॅरिअर और परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। 30 साल की पोरमोख्तारी वर्ष 2022 में पद संभालने के समय स्वीडन की सबसे कम उम्र की मंत्री थीं। वह मातृत्व अवकाश से लौटी हैं, जबकि उनके पति सितंबर में होने वाले चुनाव तक छुट्टी पर हैं। एडम की देखभाल के लिए वह उनके साथ लक्जमबर्ग गए थे।
इस दौरान रोमिना पोरमोख्तारी ने कहा कि कई बार नेताओं और खासकर महिला नेताओं के सामने यह धारणा बना दी जाती है कि उन्हें अपने परिवार और काम में से किसी एक को चुनना होगा। वह इस सोच से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि यदि परिस्थितियां अनुकूल हों, तो दोनों जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलना संभव है। उन्होंन यह भी कहा कि बच्चे का बैठक में मौजूद होना कोई असामान्य बात नहीं होनी चाहिए। उनके अनुसार, कार्यस्थलों और सरकारी संस्थानों को इतना लचीला होना चाहिए कि माता-पिता अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ भी अपने सार्वजनिक दायित्व निभा सकें।
Trending
- पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
- अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब
- कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
- बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
- शिक्षक नेता एमएलसी श्रीचंद का एमएम कॉलेज में हुआ भ्रमण
- हजरत इमाम हुसैन की शहादत को पीएम मोदी ने किया नमन
- लोस में नेता विपक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के दो साल पूरे
- माननीय मुख्यमंत्री जी मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा और आवास विकास के दोषी अफसरों पर भी हो एक्सईएन अनिल कुमार की तरह कार्यवाही, मानचित्र पास है के नाम पर सीएम पोर्टल पर होने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले अफसरों पर हो कार्यवाही

