Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
    • पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
    • अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब
    • कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
    • बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
    • शिक्षक नेता एमएलसी श्रीचंद का एमएम कॉलेज में हुआ भ्रमण
    • हजरत इमाम हुसैन की शहादत को पीएम मोदी ने किया नमन
    • लोस में नेता विपक्ष के रूप में कांग्रेस सांसद के दो साल पूरे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने साई हॉस्पिटल में शुरू की कैंसर और हृदय रोग ओपीडी
    देश

    धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने साई हॉस्पिटल में शुरू की कैंसर और हृदय रोग ओपीडी

    adminBy adminJune 27, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 27 जून (प्र)। धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली ने साई हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर, मेरठ में कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया है। इससे मेरठ और आसपास के मरीजों को उन्नत इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। नई ओपीडी का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के लिए महानगरों की यात्रा से राहत देना है। ओपीडी धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टर नियमित परामर्श देंगे।

    डॉ. गौरव महाजन, हेड कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार

    डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी पहले और तीसरे गुरुवार

    डॉ. शुभम गर्ग, डायरेक्टर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी दूसरे और चौथे गुरुवार।

    डॉ. रश्मि रेखा बोरा, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी पहले और तीसरे बुधवार।

    डॉ. पूजा खुल्लर, सीनियर कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी दूसरे और चौथे शुक्रवार

    डॉ. मेघा सरोहा, सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार

    डॉ. कपिल कुमार कुर्सीवाल, सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी दूसरे और चौथे बुधवार।

    वह ओपीडी कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी तथा पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ परामर्श, समय पर निदान और व्यापक उपचार उपलब्ध कराएगी।

    हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि यह पहल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। विशेषज्ञ सेवाओं को मरीजों के करीब लाकर धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल उच्च गुणवत्ता एवं मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है।

    Cancer and Cardiology OPD launched at Sai Hospital meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए

    June 27, 2026

    पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान

    June 27, 2026

    अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.