दिल्ली रोड पर पति पत्नी के बीच हुए विवाद को जांचे परखे बिना सोशल मीडिया पर अपहरण के रुप में प्रचारित किए जाने से नागरिकों में भय और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा जबकि जांच के बाद पता चला कि पहले भी पत्नी पति को कई बार दिल्ली और मेरठ में पिटवा चुकी है। बताते हैं कि खाने में बाल निकला था तो चिंता जताई थी। ऐसे ही तमाम किस्से पति पत्नी के बीच होते रहते हैं। इस मामले में विवाद होने पर पति पत्नी में कहासुनी हुई और पति पिटाई के डर से गाड़ी लेकर भाग गया जिसे सोशल मीडिया पर अपहरण का रुप देकर प्रचारित किया गया। सब जानते हैं कि सोशल मीडिया का प्रभाव हवा के समान है इसलिए जो भी बात होती है वो तूफान की तरह दौड़ती है। ३०० सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने के ब ाद यह स्पष्ट हुआ कि उनमें पुराना विवाद है और यह अपहरण नहीं था। मैं खुद सोशल मीडिया मंच चलाता हूं और कोई इसकी आलोचना करता हैं तो उसका जवाब भी देता हूं। इसके बारे में खबरें का मेरे द्वारा प्रतिवाद किया जाता है क्योंकि सोशल मीडिया के आम आदमी को इतने फायदे हैं कि इसे छोड़ा नहीं जा सकता। इसका आलम यह है कि एक खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंध के बावजूद ८५ प्रतिशत बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। जहां तक पता चलता है इससे प्राप्त उपलब्धियों और सहायता को ध्यान में रख कई ऐसे बच्चे भ्ीा इसका उपयोग करते हैं। सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों से यह आग्रह करना चाहता हूं दुनिया की जानकारी और आपकी बात पहुंचाने में सक्षम इस मंच को लेकर लोग ज्यादा विरोधी ना हो इसलिए खबर तो जरुर चलाएं क्योंकि इसके आने के बाद हर आदमी पत्रकार बन गया है लेकिन पहले खबर का पता करें और जब स्थिति स्पष्ट हो जाए तो संभावना जाहिर करें लेकिन युवती का अपहरण हो गया जैसी बातों से आम परिवारों में दहशत की बातें होती है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई ना करे इसके लिए गलत बातों को प्रचारित होने से बचे। कुछ गलत हो रहा है तो पुलिस को सूचित कर दें। गलत खबरों का प्रचार सही नहीं है उससे सबको बचना होगा वरना सोशल मीडिया को लेकर लोगों की विचारधारा और खराब हो सकती है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट
- नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
- डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
- सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
- ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
- अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
- देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
- चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
