Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट
    • नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
    • डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
    • सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
    • ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
    • अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
    • देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
    • चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
    देश

    चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा

    adminBy adminJune 26, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या 26 जून। राम नगरी अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण ने शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया। इस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय के साथ सदस्य अनिल मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

    दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे की पुष्टि की है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट ने जो एफआईआर कराई है, ‍उनमें टिन्नू यादव समेत आठ के नाम हैं।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में करीब 18 दिनों बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आखिरकार गुरुवार को एफआईआर दर्ज करा दी। इसमें ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत आठ आरोपी बनाए गए हैं।

    राम मंदिर ट्रस्ट ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ‍योगी आदित्यनाथ सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने प्रारंभिक जांच के बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में हेराफेरी के आरोपों के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

    इसके बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने यह कदम उठाया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के एक और अहम सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की शुरुआती जांच में भक्तों के चढ़ावे के प्रबंधन, हिसाब-किताब और निगरानी में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं।

    SIT की सिफारिशों के आधार पर इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज की गई। यह शिकायत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने दर्ज कराई थी, जिन्हें पूर्व ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद सितंबर 2025 में ट्रस्ट में शामिल किया गया था।

    उधर चंपत राय को लेकर आवाज उठ रही है कि जब तक वह कुर्सी पर बैठे रहेंगे, निष्पक्ष जांच की बात बेमानी होगी। जिस तरह जैन हवाला कांड के आरोप लगते ही आडवाणी जी ने इस्तीफा दिया था और बेदाग होने के बाद चुनाव लड़ा। उन्होंने नैतिकता का सर्वोच्च मानदंड स्थापित किया था। अगर चंपत राय उस पद पर बने रहेंगे तो आपको लेकर निष्पक्ष जांच की उम्मीद पूरी तरह बेमानी है। जब तक जांच चले, चंपत राय जी को खुद ही पद छोड़ देना चाहिये।

    anil-mishra ayodhya-ram-mandir champat-rai tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तेलंगाना में बनेगी देश की पहली डेटा सेंटर सिटी, 24 घंटे चलेगा डेटा, नहीं रुकेगा इंटरनेट

    June 26, 2026

    नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं

    June 26, 2026

    डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.