नई दिल्ली, 25 जून (ता)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 में हुई इंटरमीडिएट स्तर की (आईपीसी) परीक्षा के नतीजे गत दिवस शाम घोषित कर दिए। नतीजों में डोंबिवली के शार्दूल शेखर ने 88.50 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है, उन्हें 600 में से 531 अंक प्राप्त हुए हैं। तीनों टॉपर लड़के हैं। कोच्चि के अभिनव सतहीश ने 88.33 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 600 में 530 अंक मिले हैं। तीसरा स्थान मुंबई के तीर्थ जैन का रहा है। उन्हें 600 में से 519 अंक मिले हैं। उनका पास प्रतिशत 86.50 फीसदी रहा है।
नतीजों के मुताबिक, ग्रुप-1 की परीक्षा में 91,237 परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें से 9,350 ने परीक्षा पास की है। इनका पास प्रतिशत 10.25 फीसदी रहा है जबकि ग्रुप-2 स्तर की परीक्षा 64,381 छात्रों ने दी थी, जिसमें से 10,372 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 16.11 फीसदी रहा है। दोनों ग्रुप (बोथ ग्रुप) के लिए 33,304 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 2,820 सफल रहे हैं। इनका पास प्रतिशत 8.47 फीसदी रहा है।
रिजल्ट और अंकों की जानकारी आईसीएआई ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। छात्र पंजीकरण नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। मई 2026 में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,53,862 उम्मीदवार शामिल हुए थे और भारत व विदेश में 611 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंसी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार डी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी छात्रों को दिल से बधाई देता हूं जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

