Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
    • FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
    • ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
    • माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
    • दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
    • लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
    • शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास
    • अवैध कब्जा न हटने पर विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»अवैध कब्जा न हटने पर विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
    न्यूज़

    अवैध कब्जा न हटने पर विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

    adminBy adminJune 24, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ/सरधना, 24 जून (प्र)। कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गत दिवस विधायक अतुल प्रधान फिर से तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर तहसील में ही धरना देने की चेतावनी दी। इसके अलावा जनता की समस्याओं को भी एसडीएम के समक्ष रखा। अधिकांश लोगों ने कहा कि लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं होती है। लोगों ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
    कालं चुंगी स्थित खसरा संख्या 1877 तालाब की भूमि में दर्ज है। कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण किया जा रहा है। तमाम संगठनों की शिकायत से लेकर विधायक द्वारा हस्तक्षे । करने के बाद भी प्रशासन आज तक अवैध कब्जे को रोक नहीं पाया है।
    विवादित भू खंड पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। मामले को लेकर मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान फिर से तहसील पहुंचे । उन्होंने अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने पर तीखे तेवर दिखाए। एसडीएम को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर तहसील में ही धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इसके अलावा आमजन की समस्याओं का एसडीएम से समाधान कराया। अधिकांश लोगों ने यही कहा कि तहसील के चक्कर काटने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं होती है। एक शिकायतकर्ता ने सपा के लेटर पेड के कारण शिकायती पत्र को एसडीएम द्वारा फेंकने का भी आरोप लगाया। जिस पर एसडीएम ने सफाई देते हुए आरोपी को गलत बताया। लोगों ने एसडीएम उदित नारायण की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। वहीं मामले में चेरयपर्सन सबीला अंसारी ने अवैध निर्माण को रोकने और कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिशासी अधिकारी को फिर से पत्र लिखा है।
    मुख्य दरवाजा अधिकांश बंद रहता है। चुनिंदा लोगों को ही पीछे के दरवाजे से प्रवेश विधायक अतुल प्रधान पर लगातार शिकायत पहुंच रही थी कि एसडीएम ऑफिस का मिलता है। गत दिवस विधायक एसडीएम से मिलने पहुंचे तो शिकायत सहीं पाई। ऑफिस का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद किया गया था, जबकि एसडीएम अंदर ही बैठे थे। विधायक अतुल प्रधान ने सख्ती दिखाई तो आनन फानन में दरवाजा खोला गया। लगातार चल रहे निर्माण पर जताई नाराजगी तीन दिन पहले भी विधायक अतुल प्रधान सरधना तहसील पहुंचे थे। तभी भी उन्होंने तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाने को लिए कहा था। एसडीएम ने तत्काल टीम जांच को भेज दी थी। मगर निर्माण कार्य आज तक नहीं रुका है। जिस पर विधायक ने खासी नाराजगी जताई। एसडीएम विधायक को तत्काल निर्माण रुकवाने का आश्वासन दिया।

    Meerut MLA threatens agitation if illegal encroachment is not removed. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड

    June 24, 2026

    FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी

    June 24, 2026

    ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.