मेरठ, 22 जून (प्र)। कंकरखेड़ा में सरधना रोड और खिर्वा रोड के बीच 35 साल पहले बसी न्यू सैनिक कालोनी में आज तक नगर निगम ने पेयजल की पाइप लाइन नहीं डाली है। सड़क पर लगे सरकारी हैंडपंपों पर दिनभर भीड़ रहती है, इसलिए लोगों ने घरों में सबमर्सिबल पंप लगवा रखे हैं। गत दिवस कालोनी के लोगों ने मंदिर में बैठक की और कहा कि अगर कालोनी में जरूरी सुविधाएं नहीं दी गईं तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
करीब 35 साल पहले बसी न्यू सैनिक कालोनी निवासी कुलदीप सिंघल, भूपेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, विपिन कुमार का कहना है कि कालोनी में आज तक नगर निगम ने पेयजल पाइप लाइन नहीं डाली है जबकि वे हाउस टैक्स व जलकर लगातार दे रहे हैं। पानी के लिए घरों में सबमर्सिबल पंप लगा रखे हैं। गर्मी में पानी संकट और गहरा जाता है। बुजुर्गों व महिलाओं को ज्यादा दिक्कत होती है। यह भी कहा कि कालोनी में पीएनजी की पाइपलाइन तो डाली गई, मगर अधिकतर मकानों में कनेक्शन नहीं दिए। जिनके पास गैस सिलिंडर कनेक्शन नहीं हैं, वे महंगे सिलिंडर खरीदते हैं। गैस पाइपलाइन चालू होने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। कालोनी की नालियां जर्जर व चोक हैं। हल्की बरसात में सड़कों पर जलभराव हो जाता है।
पानी घरों के सामने भरा रहता है, जिससे डेंगू-मलेरिया का खतरा है। इसके लिए प्रतिनिधिमंडल डीएम, नगरायुक्त व स्थानीय पार्षद से मिलेगा। लोगों ने चेताया कि अगर 15 दिन में प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम दलकर विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

