Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ओम सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम सम्पन्न
    देश

    ओम सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम सम्पन्न

    adminBy adminJune 22, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 जून (प्र)। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम सेवा समिति (रजि.) मेरठ के तत्वाधान में 21 जून 2026 को एक भव्य एवं विशाल योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया मंच संचालन अंकित भारद्वाज (शीलकुंज) द्वारा किया गया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक योग सत्र के साथ हुआ। इस दौरान योगाचार्य सचिन ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय योग टीचर एवं संस्कृतभाषी योगाचार्य अक्षय सिंह चांदना तथा संस्कृत भाषा एवं योग प्रचारकों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास कराए गए।

    कार्यक्रम में मुख्य आध्यात्मिक मार्गदर्शन देते हुए परम पूज्या साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को एकजुट, संगठित एवं जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज स्वास्थ्य, योग एवं धर्म के प्रति जागरूक होगा तभी एक सशक्त, संस्कारित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास का भी आधार है।
    इस अवसर पर लाल पैथ लैब द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन एवं कैल्शियम की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही पतंजलि के योग्य प्रशिक्षकों द्वारा एक्यूप्रेशर ट्रीटमेंट एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के विषय में लोगों को जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि सभी प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से निःशुल्क योग टी-शर्ट वितरित की गई, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं आनंद का वातावरण दिखाई दिया।

    समिति की अध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी (मेरठ रत्न), पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मेरठ ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

    इस दौरान विधायक श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुधीर रस्तोगी (उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ), डी.के. चौहान (अध्यक्ष पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ), गौरव मलिक, संजय सिंह, रविन्द्र अग्रवाल, श्याम यादव, टी.पी. दुबे, कीर्ति दुग्गल, रूचि गर्ग, शिल्पी यादव, रेनु यादव, आशा अग्रवाल, त्यागी जी, दिनेश खन्ना, ज्योत्स्ना गुर्जर सहित अनेक सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

    International Yoga Day meerut news meerut report Om Seva Samiti tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    June 23, 2026

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.