Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर देना होगा दोगुना जुर्माना
    • जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद
    • वकीलों की आड़ लेकर कचहरी के बाहर पार्किंग से लाखों की कमाई
    • जामुन पर थूककर बेचने का वीडियो वायरल
    • अमरनाथ यात्रा सेवा समिति भंडारा सामग्री भेजेगी
    • जनता का पैसा लोन के रूप में देकर उसे वसूलने की असरदार कोशिश न करना मंजूर नहीं : सुप्रीम कोर्ट
    • लकड़ी माफिया से ही मृत गुलदार को जलाने के लिए कटवा दिए प्रतिबंधित पेड़
    • गोमांस सप्लाई पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»सरकार चंदा विवाद पर कार्रवाई करने से बच रही : अजय राय
    चुनाव

    सरकार चंदा विवाद पर कार्रवाई करने से बच रही : अजय राय

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 20 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर चंदा विवाद मामले की जांच के लिए एसआईटी सिर्फ दिखावा है। लोगों गुमराह किया जा रहा है। अगर सीएम सच में कार्रवाई करना चाहते हैं तो नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।
    लखनऊ में यूपी कांग्रेस चीफ ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या तब गए, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उनसे पहले चले गए थे। मैं कल वहां गया था, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए, और भगवान राम की पूजा-अर्चना की। जब मुख्यमंत्री को पता चला कि कांग्रेस वहां पहुंच गई है, तभी योगी आदित्यनाथ आज वहां पहुंचे हैं। सवाल यह है कि पहले क्यों नहीं गए। वे राज्य के मुखिया हैं, और आपकी पूरी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल खानापूर्ति करने में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के लोगों ने मंदिर का चंदा लूटा है, लेकिन सीएम उन पर कार्रवाई नहीं करेंगे। एसआईआटी केवल दिखावा है, लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर, अजय राय लखनऊ के मोतीनगर, ऐशबाग स्थित ‘श्रीमद् दयानंद बाल सदन अनाथालय’ पहुंचकर वहां रह रहे मासूम बच्चों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। बच्चों के बीच केक काटा गया, मिठाइयां बांटी गई और उनके साथ ढेर सारा वक्त बिताया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति का असली अर्थ सत्ता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करना और मासूम चेहरों पर मुस्कान लाना है। यही विचार राहुल गांधी के जीवन का मूलमंत्र है। इन बच्चों की आंखों में जो खुशी और चेहरों पर जो मुस्कान दिखी, वही हमारे नेता के लिए जन्मदिन का सबसे सुंदर और अनमोल उपहार है। कांग्रेस पार्टी देश के हर बच्चे के सुनहरे, सुरक्षित और खुशहाल भविष्य के लिए सदैव संकल्पित है। वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाने और उनके जन्मदिन पर उनका दूध से अभिषेक करने पर अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकताओं ने उनका सम्मान किया है।

    Ajay Rai Government avoiding action on donation controversy: Ajay Rai lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर देना होगा दोगुना जुर्माना

    June 20, 2026

    जो सत्ता में आकर गोरक्षा नहीं कर सके उसे वोट न दें: अविमुक्तेश्वरानंद

    June 20, 2026

    वकीलों की आड़ लेकर कचहरी के बाहर पार्किंग से लाखों की कमाई

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.