मेरठ, 20 जून (प्र)। कैंट बोर्ड सीबीआई प्रकरण के बाद कैंट क्षेत्र में सेना की निगरानी तेज हो गयी है। एक दिन पहले हुए सब एरिया कमांडर के छावनी क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत सेना रक्षा भूमि को लेकर सजग हो गयी है और सैन्य क्षेत्र में बने सिविल बंगलों में और बाहर अतिक्रमण की जांच की जा रही है। इसी क्रम में कैंट बोर्ड, डीईओ ऑफिस व सब एरिया के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण की नपाई को पहुंची। कैंट बोर्ड का अतिक्रमण दस्ता भी उक्त टीम के साथ था। डीईओ कार्यालय के एसडीओ वीके गुप्ता ने जानकारी दी के सड़क और फुटपाथ की नपाई करके सैन्य और सिविल क्षेत्र की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। विदित हो के सर्कुलर रोड स्थित बंगला संख्या 210 बी और बंद पडे नैंसी होटल के आसपास सड़क किनारे बहुत लोगों द्वारा अनाधिकृत कब्जे करके दुकानें व गैराज चलाई जा रहे हैं। जिसकी लगातार शिकायतें सब एरिया तक पहुंच रही थी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल तो पूरे कैंट क्षेत्र के बंगलों में चल रहे गैराजों का मुद्दा बोर्ड बैठक में उठा चुके हैं जिस पर तब सीईओ द्वारा रेवेन्यू विभाग से कैंट के बंगलों में चलने वाले गैराजों की लिस्ट भी बनाने को कहा गया था और विधायक को कहा गया था के ज्यादातर गैराज डीईओ के क्षेत्र में आने वाले बंगलों में चल रहे हैं। लेकिन अब अचानक सेना द्वारा सैन्य भूमि पर हो रहे सभी अतिक्रमणों पर संज्ञान लिया जा रहा है। सर्कुलर रोड पर हुई नपाई में डीईओ ऑफिस से वीके गुप्ता कैंट बोर्ड से एई पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव व सब एरिया से सैन्य अधिकारी सम्मलित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

