Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता का पैसा लोन के रूप में देकर उसे वसूलने की असरदार कोशिश न करना मंजूर नहीं : सुप्रीम कोर्ट
    • लकड़ी माफिया से ही मृत गुलदार को जलाने के लिए कटवा दिए प्रतिबंधित पेड़
    • गोमांस सप्लाई पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई गिरफ्तार
    • शामली में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग फरार
    • बॉबी देओल कमाल दिखा रहे हैं निगेटिव रोल में
    • इंजीनियर ने लगाया ट्रस्टी डा0 अनिल मिश्रा पर कमीशन लेने का आरोप
    • सरकार चंदा विवाद पर कार्रवाई करने से बच रही : अजय राय
    • व्यक्ति की आरा मशीन में आने से मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग
    देश

    सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 जून (प्र)। शहर के शास्त्री नगर में सेटबैक नियमों को लेकर चल रही जांच अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आवास एवं विकास परिषद ने 14 जुलाई को होने वाली अहम सुनवाई से पहले सभी मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया जा रहा है कि किस भवन स्वामी ने सेटबैक नियमों पालन किया है और किसने नहीं शुक्रवार को आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रकरण की समीक्षा की।

    बैठक में सेटबैक मामलों की फाइलों, निरीक्षण रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। परिषद के अधिकारियों के अनुसार, जिन भवनों में सेटवैक नियमों का पालन नहीं किया गया है, उन्हें नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार सुधार के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। जिन मामलों में आदेशों की अनदेखी गई है, वहां कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

    अधीक्षण अभियंता राहुल यादव ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश सर्वोपरि हैं और उनका पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से पहले सभी संबंधित लोगों से संपर्क कर नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। परिषद की रिपोर्ट में यह भी शामिल किया जा रहा है कि किन स्थानों पर सेटबैक नियमों का उल्लंघन हुआ है और किस स्तर लापरवाही सामने आई है।

    सेक्टर-2 और 3-4 में धरना जारी
    सेटबैक विवाद से अपने घरों को बचाने के लिए सेक्टर 2 और सेक्टर 3-4 में महिलाएं धरना देकर बैठे हैं। उनका कहना है कि छोटे मकानों तोड़फोड़ की गई तो घर खत्म हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सुनवाई से पहले पूरी फाइल को अंतिम रूप देकर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज क्योंकि कई पुराने निर्माण और नए भवन भी जांच के दायरे में आ गए हैं। अब सभी की नजरें 14 जुलाई की सुनवाई और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

    meerut news meerut report Setback in Shastri Nagar tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जनता का पैसा लोन के रूप में देकर उसे वसूलने की असरदार कोशिश न करना मंजूर नहीं : सुप्रीम कोर्ट

    June 20, 2026

    लकड़ी माफिया से ही मृत गुलदार को जलाने के लिए कटवा दिए प्रतिबंधित पेड़

    June 20, 2026

    गोमांस सप्लाई पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाई गिरफ्तार

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.