Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल के पुत्र से सात करोड़ की ठगी
    • कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना
    • ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’
    • यूपी बोर्ड में प्रवेश पांच अगस्त तक आवेदन
    • पत्नी ने भी पति की मौत के 15 मिनट बाद तोड़ा दम
    • कॉकरोच का मुखौटा पहनकर सीसीएसयू कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन, मांगें न मानी तो सत्याग्रह की चेतावनी
    • 2 जुलाई को डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ चलो का आह्वान
    • 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित पार्क का हुआ लोकार्पण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी से मिले
    चुनाव

    केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी से मिले

    adminBy adminJune 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 19 जून (प्र)। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी के हापुड़ रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह केवल इसलिए संभव हुआ है क्योंकि प्रधानमंत्री सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करते हैं और उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भेदभाव में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे का उद्देश्य धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करना, आपसी दूरियों को समाप्त करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र समर गार्डन, हुमायूं नगर तथा अन्य क्षेत्रों में सड़क, नाली, बिजली व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का समान रूप से विकास कराया गया है। काजी ईदगाह लिसाड़ी कारी अफ्फान कासमी ने सिपास नामा पेश किया जिस में उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का धर्मगुरुओं से मिलना और उनसे संवाद करना एक स्वागत योग्य पहल है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और ज़िम्मेदार लोगों से नियमित संवाद बनाए रखे तो नीतियों को और अधिक स्वीकार्यता मिलेगी। मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि बातचीत की कमी के कारण ही कई बार दूरियां और गलतफहमियां पैदा होती हैं। सरकार और समाज के बीच नियमित संवाद से इन दूरियों को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. जर्रार अहमद रिजवी, हाजी जावेद रशीद सिद्दीकी, हाजी अंजुम जमाल, ठेकेदार फहीमुद्दीन, इकबाल सैफी, रईस सैफी, डॉ. फारुक, एडवोकेट आजम खान, मौलाना आजम नदवी, कासिम अंसारी, चौधरी गुलशेर कस्सार, उमर ठाकुर, समर अब्बास एडवोकेट, सैयद ओबैदुर्रहमान एडवोकेट, हाजी आबाद खान, हाजी कुंवर राहत अली, डॉ. नवेद अहमद आदि मौजूद रहे।

    Meerut Political tazza khabar tazza khabar in hindi Union Minister Krishan Pal Gurjar met Maulana Qari Shafiqur Rahman Qasmi. Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल के पुत्र से सात करोड़ की ठगी

    June 19, 2026

    कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना

    June 19, 2026

    ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.