Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना
    • ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’
    • यूपी बोर्ड में प्रवेश पांच अगस्त तक आवेदन
    • पत्नी ने भी पति की मौत के 15 मिनट बाद तोड़ा दम
    • कॉकरोच का मुखौटा पहनकर सीसीएसयू कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन, मांगें न मानी तो सत्याग्रह की चेतावनी
    • 2 जुलाई को डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ चलो का आह्वान
    • 10 लाख रुपयों की लागत से निर्मित पार्क का हुआ लोकार्पण
    • केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी से मिले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कमिश्नर चौराहे से यशोदा कुंज तक केवल चार स्थानों पर होगा यू टर्न, बनेंगे गोल चक्कर; प्रत्येक 500 मीटर पर लगेंगी कलाकृतियां
    देश

    कमिश्नर चौराहे से यशोदा कुंज तक केवल चार स्थानों पर होगा यू टर्न, बनेंगे गोल चक्कर; प्रत्येक 500 मीटर पर लगेंगी कलाकृतियां

    adminBy adminJune 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 जून (प्र)। मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर जीरो माइल बेगमपुल से यशोदा कुंज तक के हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस मार्ग को माडल रोड के रूप में विकसित कर रहा है। चौड़ीकरण के लिए सीमेंटिड डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते पुराने सभी कट बंद किए जाएंगे। स्थानीय व्यापारी और नागरिक इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मार्ग को जाममुक्त करना है, जिसके तहत सभी अनावश्यक कट को बंद करके आवागमन को बाधारहित बनाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा बेगमपुल से कमिश्नर आवास चौराहा होते हुए मवाना रोड पर यशोदा कुंज तक इस कार्ययोजना के तहत काम शुरू कर दिया गया है। मार्ग के इस हिस्से का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण किया जाएगा।

    अवैध कट ही हैं जाम का प्रमुख कारण
    लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध कट ही इस मार्ग पर जाम का प्रमुख कारण हैं। इन सभी को बंद करके यहां बाधारहित यातायात की व्यवस्था की जा रही है। कमिश्नर आवास चौराहा से यशोदा कुंज कालोनी तक केवल चार स्थानों पर यू टर्न और गोल चक्कर का निर्माण किया जाएगा। डेयरी फार्म के सामने, कसेरूखेड़ा नाले का पुल, गंगानगर डिवाइडर रोड का टी प्वाइंट तथा कसेरू बक्सर- अम्हेड़ा चौराहा पर अतिक्रमण को हटाकर मार्ग का चौड़ीकरण करने के बाद गोल चक्कर बनाया जाएगा। कार्य पूर्ण होने पर यातायात में सुगमता आएगी और कमिश्नर आवास चौराहा से यशोदा कुंज तक का सफर चंद मिनटों में पूरा हो
    जाएगा।

    हस्तिनापुर की कहानी कहेंगी कलाकृतियां
    माडल रोड के साथ-साथ इस मार्ग को आकर्षक रूप भी देने की तैयारी है। इसके लिए दो हिस्सों में योजना तैयार की गई है। पहला हिस्सा जीरो माइल (बेगमपुल) से कमिश्नरी आवास चौराहा तक है। इसमें सभी चौराहों पर प्रतिमाओं के रूप में कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। वहीं दूसरे हिस्से (कमिश्नरी आवास चौराहे से आगे) में प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर कुल आठ स्थानों को विकसित कर वहां झांकी के रूप में कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी। इनमें चार स्थानों पर तमाम कलाकृतियां हस्तिनापुर और महाभारत का इतिहास कहेंगी, जबकि चार स्थानों पर हस्तिनापुर से संबंधित जैन धर्म के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

    कमिश्नर आवास चौराहे का होगा कायाकल्प
    इस मार्ग के सभी गोल चक्कर और प्रमुख चौराहों का कायाकल्प भी किया जाएगा। कमिश्नर आवास चौराहा को नए सिरे से चौड़ीकरण के साथ विकसित किया जाएगा। गोल चक्कर को रंग बिरंगी फुलवारी से सजाया जाएगा। ऐसा ही सुंदरीकरण सभी गोल चक्कर और उसके आसपास के डिवाइडरों पर किया जाएगा।

    कमिश्नर भानुचंद्र गोस्वामी का कहना है कि मवाना रोड को माडल रोड बनाकर इसे जाममुक्त किया जा रहा है। कार्य पूरा होने पर लोगों को राहत मिलेगी। एक बार हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news Widening and strengthening of Mawana Road
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना

    June 19, 2026

    ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’

    June 19, 2026

    यूपी बोर्ड में प्रवेश पांच अगस्त तक आवेदन

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.