लॉस एंजिल्स/नई दिल्ली, 18 जून (ता)। ग्रैमी अवार्ड्स एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रिकॉर्डिंग अकादमी ने पांच नई श्रेणियों की घोषणा की है, साथ ही पात्रता मानदंड और कलाकारों की मान्यता नीतियों में भी महत्वपूर्ण अपडेट किए गए हैं। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए अपने कुछ नियमों में बदलाव किए हैं, जिनमें पांच नई कैटेगरीज को भी शामिल किया गया है।
रिकॉर्डिंग अकादमी ने 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए अपने नियमों में बदलाव करते हुए पांच नई कैटेगरी जोड़ने का ऐलान किया है। इनमें सबसे खास ‘बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस’ कैटेगरी है, जो के-पॉप, जे-पॉप, सी-पॉप और एशिया के अन्य पॉप संगीत कलाकारों को सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार का सम्मान सीधे कलाकार को दिया जाएगा।
इसके अलावा ‘बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल परफॉर्मेंस’ नाम से भी नई कैटेगरी शुरू की गई है। एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए यह बताया गया कि ये उन गायकों के लिए होगी जिनका संगीत आधुनिक पॉप संगीत की मौजूदा शैलियों से अलग माना जाता है। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट लैटिन सॉन्ग’ नाम की नई कैटेगरी भी जोड़ी गई है। इस पुरस्कार के जरिए मुख्य रूप से स्पेनिश भाषा में रिकॉर्ड किए गए लैटिन गाने बनाते हैं। इसके अलावा आरएंडबी और फोक संगीत कैटेगरी में भी बदलाव किए गए हैं। ‘बेस्ट आर एण्ड बी सोलो परफॉर्मेंस’ कैटेगरी को नए रूप में पेश करने के साथ ही, अब ‘बेस्ट कोलैबोरेशन’ या ‘डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस’ के लिए भी एक नया अवॉर्ड जोड़ा गया है। फोक संगीत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। ‘बेस्ट फोक एल्बम’ का नाम बदलकर ‘बेस्ट कंटेम्पररी फोक एल्बम’ कर दिया गया है। साथ ही ‘बेस्ट ट्रेडिशनल फोक एल्बम’ नाम की नई कैटेगरी भी शुरू की गई है।
पांच नई कैटेगरी जोड़ने के अलावा ग्रैमी अवॉर्ड्स ने कुछ मौजूदा श्रेणियों के नियमों में भी बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव ‘बेस्ट न्यू आर्टिस्ट’ कैटेगरी में किया गया है। अब ग्रैमी में आर्टिस्ट इस कैटेगरी के लिए तीन बार के बजाय चार बार अपनी एंट्री भेज सकेंगे। यह बदलाव मौजूदा संगीत बाजार को ध्यान में रखकर किया गया है, क्योंकि कई कलाकारों को पहचान बनाने में पहले से ज्यादा समय लग रहा है।
नियमों के अनुसार, किसी कलाकार के पिछले रिलीज की संख्या पर अब कोई तय सीमा नहीं होगी। एक विशेष स्क्रीनिंग कमेटी यह तय करेगी कि संबंधित कलाकार ने पात्रता वर्ष से पहले संगीत उद्योग में बड़ी पहचान हासिल की थी या नहीं। हालांकि, जो कलाकार पहले कभी ग्रैमी के लिए नामांकित हो चुके हैं, वे इस श्रेणी के लिए पात्र नहीं होंगे।
इसके साथ ही ग्रैमी ने कुछ योग्य सदस्यों को पहले के मुकाबले अधिक कैटेगरी में वोट देने की अनुमति भी दी है। रिकॉर्डिंग अकादमी के सीईओ हार्वे मेसन जूनियर ने कहा कि 2027 का ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत जगत में हो रही असाधारण प्रगति को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि अकादमी के सदस्यों द्वारा सुझाए गए ये बदलाव आज के संगीत उद्योग की विविधता, अलग-अलग शैलियों और रचनाकारों को बेहतर तरीके से सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

