Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    • नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया
    • मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं
    • बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज
    • जैकलीन फर्नांडीज जल्द ही अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में नजर आएंगी
    • चौंसठ गुण कृष्ण भगवान के
    • शामली की पलंगतोड मिठाई ओडीओसी में
    • ग्रैमी अवॉर्ड में जुड़ेंगी पांच नई श्रेणियां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 20 शहरों में बारिश के भी आसार
    देश

    यूपी के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 20 शहरों में बारिश के भी आसार

    adminBy adminJune 18, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 18 जून। यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को 20 जिलों में बारिश और 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इस दौरान 50 की स्पीड से कहीं-कहीं हवा चल सकती है। सुबह से ज्यादातर शहरों में धूप निकली हुई है। कहीं-कहीं पर बादल भी छाए हैं। वहीं दोपहर बाद वाराणसी, चंदौली समेत दक्षिण व पश्चिम के कुछ जिलों में तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई।

    उष्ण लहर (लू) की संभावना: प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्रों में लू की संभावना है.

    इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान: प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में सुबह से ही आसमान साफ रहेगा. दिन में तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान मे एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि सीतापुर, अयोध्या आसपास के इलाकों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इन जगहों पर आज अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और मथुरा में भी पारा हाई रहेगा. तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी बनी रहेगी. शाम के समय कही-कहीं धूलभरी आंधी चल सकती है.

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

    June 18, 2026

    नेशंस कप में भारतीय महिला टीम ने उरुग्वे को 3-2 से हराया

    June 18, 2026

    मंदिरों में घपले सोने चांदी की बरामदगी तो हो सकती है लेकिन दान का पैसा देने वाले ने जो वापस ले लिया उससे चढ़ावे में तो घपला होगा ही सरकार इस पर भी जांच कराएं

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.