Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हिन्दू संगठन की आड़ में उगाही करने वाले छह पर केस
    • ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक की नई पाठ्यपुस्तकों में 1,678 गलतियां, न्यूटन को बताया पायलट, कर्नाटक हाउस बना ओडिशा विधानसभा
    • कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी
    • कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने मुख्यमंत्री से की भेंट
    • यूपी के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 20 शहरों में बारिश के भी आसार
    • घर-घर पहुंचकर मेडा कर्मचारी आवंटियों को देंगे ओटीएस की जानकारी
    • दलबदल करने को तैयार भाजपा नेता : अखिलेश यादव
    • जिला अस्पताल की संविदा नर्सों और वार्ड बॉय का प्रदर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डिफेंस कालोनी और राजेंद्रपुरम मार्केट का कट बंद, लोनिवि ने की कार्रवाई, कमिश्नर आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक खुले रहेंगे सिर्फ चार कट
    देश

    डिफेंस कालोनी और राजेंद्रपुरम मार्केट का कट बंद, लोनिवि ने की कार्रवाई, कमिश्नर आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक खुले रहेंगे सिर्फ चार कट

    adminBy adminJune 18, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 जून (प्र)। मवाना रोड डिवाइडर के कट बंद होने से स्थानीय निवासियों व व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार देर रात लोक निर्माण विभाग ने मवाना रोड पर राजेंद्रपुरम मार्केट व डिफेंस कालोनी गेट के सामने डिवाइडर को बंद करने के लिए सरिया का जाल खड़ा किया तो बुधवार शाम को व्यापारियों ने राजेंद्रपुरम के सामने लगाकर मवाना रोड की एक साइड बंद करा दी। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस के समझाने पर व्यापारी माने।

    राजेंद्रपुरम मार्केट और डिफेंस कालोनी मवाना रोड का प्रमुख हिस्सा हैं। इन दोनों के सामने डिवाइडर के कट बंद होने से लोगों को दिक्कत होने लगी है। राजेंद्रपुरम मार्केट के लोगों को शहर से वापस आने पर गंगानगर के टी-प्वाइंट मैन डिवाइडर रोड़ से यूटर्न लेकर आना होगा अथवा कसेरूखेड़ा पुल गंगानगर एक्सटेंशन से होते हुए अपने बाजार या घर पहुंचना होगा।

    वहीं. डिफेंस कालोनीवासी मेन गेट से निकलते ही बायीं ओर लगभग 300 मीटर आगे चलकर गंगानगर के टी-प्वाइंट से यू- टर्न लेकर शहर की ओर जा सकेंगे। इससे डिफेंस कालोनी, राजेंद्रपुरम मार्केट, कोजी कालोनी, नेहरू नगर, राधा गार्डन, गंगानगर ए, बी, सी ब्लाक समेत कई कालोनियां प्रभावित होंगी। वहीं, कसेरूखेड़ा पुल के पास तिरुपति गार्डन के सामने भी कट बंद हो गया है। यहां भी लगभग 700 मीटर आगे चलकर गंगानगर के टी- प्वाइंट से यू-टर्न लेकर कमिश्नर आवास चौराहे की तरफ जा सकेंगे।

    जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके लोग
    गंगानगर व्यापार संघ के अध्यक्ष आमोद भारद्वाज ने कहा कि गंगानगर के व्यापारी इस समस्या को लेकर एमएलसी डा. धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सांसद अरुण गोविल व राज्यमंत्री दिनेश खटीक से गुहार लगा चुके । कमिश्नर से भी मिल चुके हैं।

    कट बंद करके मिलेगी जाम से मुक्ति
    मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि बेगमपुल जीरो माइल से यशोदा कुंज तक इस मार्ग को माडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। बिजली की लाइनें भूमिगत की जाएंगी। डिवाइडर के बेतहाशा कट जाम का कारण बनते हैं। इन्हें बंद करके केवल चुनिंदा स्थानों पर यू टर्न की व्यवस्था की जा रही है। गंगानगर डिवाइडर के टी प्वाइंट का चौड़ीकरण इसी चौराहे की भांति किया जाएगा। यहां गोल चक्कर बनाकर तीनों ओर के सुगम यातायात की व्यवस्था की जा रही है। इससे क्षेत्र को जाम से मुक्ति मिलेगी व सड़क का सुंदरीकरण होगा ।

    सुंदर और जाममुक्त होंगे चौराहे
    लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन निर्माण खंड संजय सिंह ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए इस मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है। बार-बार विकास कार्य लिए धनराशि नहीं मिलती। स्थानीय लोग धैर्य रखें, कार्य पूरा होने पर इस मार्ग की जाम और अन्य सभी समस्याओं का समाधान होगा। कमिश्नर आवास चौराहे के बाद डेरी फार्म, भगत लाइंस, गंगानगर एक्सटेंशन, गंगानगर, कसेरू बक्सर पर ही यू टर्न के लिए कट दिया जा रहा है।

    Cuts in the Mawana Road divider closed. meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हिन्दू संगठन की आड़ में उगाही करने वाले छह पर केस

    June 18, 2026

    ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक की नई पाठ्यपुस्तकों में 1,678 गलतियां, न्यूटन को बताया पायलट, कर्नाटक हाउस बना ओडिशा विधानसभा

    June 18, 2026

    कोडीन कफ सिरप तस्करी: 1 लाख का इनामी शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, कुर्की की तैयारी

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.