Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
    देश

    मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    किठौर (मेरठ)। शाहजहांपुर के ठेकेदार के घर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपितों को पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस और स्वाट टीम ने मेरठ-हापुड़ सीमा से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि रंगदारी की पूरी साजिश ठेकेदार के सगे फूफा ने ही रची थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    शाहजहांपुर के मोहल्ला रंगरेजान होली चौक निवासी अमजद पुत्र लियाकत की रॉयल डेवलपर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। वह नगर पंचायत में निर्माण कार्यों के ठेके लेता है। शनिवार सुबह घर के मुख्य द्वार पर पड़े एक सफेद लिफाफे में उसे धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस मिला था। पत्र में आठ दिन के भीतर 50 लाख रुपये देने की चेतावनी दी गई थी।

    रकम न देने अथवा पुलिस और प्रभावशाली लोगों से शिकायत करने पर नौवें दिन उसकी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी दी गई थी। पत्र में यह भी लिखा गया था कि उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम अवनीश कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम को जांच में लगाया गया।

    सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सुबह करीब 5:45 बजे हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक अमजद के घर के बाहर रुककर लिफाफा फेंकते दिखाई दिए। सर्विलांस टीम को भी कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले, जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।

    इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि मंगलवार देर रात संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर-नानपुर बॉर्डर, मेरठ-हापुड़ सीमा के पास घेराबंदी कर महफूज उर्फ फूजी, आरिफ और शाहनवाज राणा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    पूछताछ में सामने आया कि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड महफूज उर्फ फूजी है, जो अमजद का सगा फूफा है। वह शम्भूदास गेट क्षेत्र में बाइक रिपेयरिंग का काम करता है और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है। पुलिस के अनुसार ठेकेदार की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कारोबार को देखकर उसके मन में मोटी रकम ऐंठने की लालच पैदा हुई।

    his own uncle demanded a ransom kithore meerut report Seeing the contractor's lavish lifestyle in Meerut
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.