मेरठ 17 जून (प्र)। मेरठ में प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड के 7 साल के बच्चे को घर के बाहर से किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे नहर में फेंक दिया। मंगलवार को बच्चे के घर पर नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो एक युवक घर के बाहर से बच्चे को कार से ले जाते दिखा। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपी अंकित शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक का मासूम बच्चे की मां से अफेयर चल रहा है। पूछताछ में बच्चे को नहर में फेंकने की बात कही।
बुधवार सुबह से पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बच्चे को नगह में तलाश रही है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया- बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव से बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। दादी ने बताया- मैं अपने पोते अंगदवीर को लेकर पटियाला में रहती हूं। वहीं उसकी पढ़ाई चल रही है। 5 से 6 दिन पहले ही हम मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज में अपने दूसरे घर पर लौटे थे।
उन्होंने पोता अंगदवीर (7) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलने निकल था। काफी देर तक वापस न आने पर खोज की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
पड़ोसियों ने बताया- महिला का पति गुरसेवक सऊदी अरब में नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी गुरप्रीत रामराज मोहल्ले में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। आरोपी युवक एचडीएफसी बैंक में जॉब करता है। वो अंगदवीर की मां से शादी करना चाहता था। पिछले दो तीन दिनों से युवक मोहल्ले में घूम रहा था।
बताया गया कि मासूम अंगदवीर 5 से 6 दिन पहले ही अपने दादी के साथ पटियाला से लौटा था। मां गुरप्रीत बच्चे को अपने प्रेमी से जान पहचान करवाना चाहती थी।
पूर्व परिचित युवक खुद बच्चे को अपने साथ लेकर गया उसने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को नहर में फेंक दिया है। जहां पुलिस टीमें बच्चे की तलाश कर रही हैं। सर्विलांस और पुलिस की 4 टीमें जांच में लगी थी। अंकित ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूला है।

