Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को लेकर सीएम योगी बेहद गंभीर
    चुनाव

    अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वालों को लेकर सीएम योगी बेहद गंभीर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 15 जून (ता)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बड़ी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हो गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बड़ी बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दिया है।
    महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में 955 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही इनकी बेटी के खिलाफ किसी ने टिप्पणी की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन अखिलेश यादव के चेले-चपाटे बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं तो अखिलेश यादव को अपने ऐसे चेले-चपाटो को समझाना चाहिए, अगर उनकी बात नहीं सुनते हैं तो ऐसे लोगों को हमारे हवाले कर दीजिए, ठीक कर देंगे।
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में आयोजित एक सभा के दौरान अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटी का सम्मान होना चाहिए। मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराओ। बेटी तो बेटी होती है, उसके खिलाफ खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
    आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम तो संस्कार में पले और बढ़े हैं, कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी गांव की बहन सबकी बहन। हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो पहले अपने चेले चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम कर लें। हमने तुरंत इस मामले में पुलिस को एक्शन के निर्देश दिए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों के प्रति टिप्पणी करने के पहले स्वयं भी सोचा करो कि उनके लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग बहन और बेटियों के प्रति, बुजुर्गों के प्रति, दिवंगत लोगों के प्रति और वरिष्ठ नेताओं के प्रति करते हैं। इसके बारे में उनको भी अपने लोगों को संस्कारित करने की आवश्यकता है। अच्छा होगा उनको समझाओ। अगर नहीं समझे तो फिर हमें बता दो हम उन्हें अच्छे से समझा देंगे।

    CM YOGI BANNED CHINESE MANJHA CM Yogi takes a very serious view of those who made remarks about Akhilesh Yadav's daughter. Desh lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.