Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    • हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
    • बीएड प्रवेश परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह टॉपर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन को मिला दूसरा स्थान
    • लोहियानगर में मिले असम और वेस्ट बंगाल के 200 परिवार, केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»औरंगजेब का ऐसा म्यूजियम बने जहां जनता रोज जाकर जूते मारे
    देश

    औरंगजेब का ऐसा म्यूजियम बने जहां जनता रोज जाकर जूते मारे

    adminBy adminJune 15, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावड़ 15 जून (प्र)। भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने इतिहास और हालिया विवादों पर कहा कि देश में बाबर और औरंगजेब जैसी क्रूर मानसिकता वाले लोगों की निशानियां पूरी तरह खत्म होनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं का एक ऐसा म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, जहां भारतवासी हर दिन जाकर जूते मारे। कहा कि इन लोगों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा और सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाया।

    रविवार को सकौती स्थित फार्म हाउस में माता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी रहे। समारोह के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

    संगीत सोम ने इस मौके पर कहा कि उन्होंने सरधना से लगातार दो बार जीत हासिल की, लेकिन तीसरी बार में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान तीसरे नंबर पर रह जाएंगे। संगीत सोम ने भाजपा की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया। कहा कि जो भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुए दंगों की संख्या पर भी सवाल उठाए। कहा कि सपा शासन में देश के महापुरुषों को सम्मान नहीं मिला, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महापुरुषों के योगदान को उचित पहचान मिली है।

    संगीत सोम ने यह भी कहा कि वर्षों तक इतिहास की पुस्तकों में मुगलों को महान बताकर पढ़ाया गया, जबकि देश के वीरों और महापुरुषों के योगदान को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने एक संग्रहालय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि नई पीढ़ी सही इतिहास जान सके। संचालन हितेश पाल ने किया। ओमप्रकाश पाल, मनोज चिरौड़ी, नवीन, अशोक, सतबीर, संजय आदि उपस्थित रहे।

    Former BJP MLA Sangeet Som meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना

    June 17, 2026

    मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी

    June 17, 2026

    सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.