Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    • हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गोला कुआं पर फर्जी जनसेवा केंद्र से डेबिट-आधार और पैन कार्ड का जखीरा बरामद
    देश

    गोला कुआं पर फर्जी जनसेवा केंद्र से डेबिट-आधार और पैन कार्ड का जखीरा बरामद

    adminBy adminJune 15, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जून (प्र)। शहर के गोला कुआं पर फर्जी जनसेवा केंद्र का संचालन कर रहे बाप-बेटा को साइबर सेल तथा लिसाड़ी गेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है जबकि एक बेटा फरार हो गया है। पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र से फर्जी डेबिट-क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड एवं पैन कार्ड का जखीरा बरामद किया है। साथ ही, वोटर आईडी, चेकबुक, ब्लैक हेल्थ कार्ड तथा रबर स्टाम्प व मुहर भी जब्त की हैं।

    रविवार को एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में फर्जी जनसेवा केंद्र पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी क्राइम ने बताया कि एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर जनपद में जनसेवा केंद्रों की जांच की जा रही है। इसी बीच गोला कुआं स्थित रॉयल सर्विसेज नाम के फर्जी जनसेवा केंद्र की आसाम से एसीआरपी पोर्टल पर शिकायत मिली। शिकायत पर साइबर सेल के प्रभारी संजय पांडेय तथा लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ रॉयल सर्विसेज पर छापा मारा। छापे में फर्जी जनसेवा केंद्र से भारी मात्रा में डेबिट-क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, चेकबुक, बैंक पासबुक, रबर स्टाम्प, मोहूर आदि बरामद हुए। पुलिस ने फर्जी जनसेवा केंद्र का संचालन कर रहे निजामुद्दीन तथा उसके पुत्र अकरम निवासी अंसार कॉलोनी, गोला कुआं थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया जबकि छोटा बेटा फरार गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

    एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने गिरफ्तार निजामुद्दीन व उसके बेटे अकरम गरीब लोगों को फंसाकर उनकी आईडी प्राप्त कर फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं अन्य दस्तावेज तैयार करते थे। इसके लिए फर्जी रबर स्टाम्प / मोहर का प्रयोग कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उनके नाम पर डेबिट-क्रेडिट कार्ड कार्ड बनवाते थे। साथ ही, अपने मोबाइल फोनों से इन खातों में इंस्टटमुद्रा डॉट इन स्विफमनी डॉट इन वेबसाइट व अन्य ऑनलाइन पेमेंट एप के माध्यम से पैसों का अन्य खातों में लेन-देन कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। बाप-बेटे पर 6 डी आईटी एक्ट तथा 36/37 आधार कार्ड पंजीकृत एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    फर्जी जनसेवा केंद्र से बरामद दस्तावेज
    निजामुद्दीन और उसके बेटे अकरम के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 92 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 10 बैंक पासबुक, 5 चेक बुक, 139 वोटर आईडी कार्ड, 16 ब्लैक हेल्थ कार्ड, 180 आधार कार्ड, 97 पैन कार्ड तथा 10 रबर स्टाम्प बरामद हुई।

    निजामुद्दीन बीएससी बीएड पास
    फर्जी जनसेवा केंद्र का संचालन कर रहा निजामुद्दीन बीएससी बीएड उत्तीर्ण है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बाप बेटा पिछले करीब ढाई साल से फर्जी जनसेवा केंद्र का संचालन कर गरीब और अशिक्षित लोगों को अपना निशाना बना रहे थे।

    Fake public service center meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट

    June 17, 2026

    अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

    June 17, 2026

    एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.