Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»15 दिन बढ़े, अब 30 जून तक पर्यटक ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद
    देश

    15 दिन बढ़े, अब 30 जून तक पर्यटक ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 12, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेहड़ (बिजनौर) 12 जून। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में इस बार पर्यटक 30 जून तक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पहले इस सत्र की सफारी का समापन 15 जून को होना था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जंगल सफारी का समय बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इस सत्र में अभी तक अमानगढ़ में 3,019 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया है, जिनमें नौ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।

    अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में जंगल सफारी का ग्रीष्मकालीन सत्र मानसून से पहले समाप्त कर दिया जाता है। इस बार 15 जून तक जंगल सफारी चलनी थी, लेकिन इस बार अतिरिक्त समय बढ़ाया गया है। इस बारे में प्रधान संरक्षक मुख्य वन अनुराधा वेमूरी ने इसका समय बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए हैं। अमानगढ़ रेंज की वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन सत्र का समय 15 दिन बढ़ा दिया गया है।

    पहले 15 जून को जंगल सफारी के बंद होने के आदेश थे, लेकिन इस बार 30 जून तक समय बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार एक नवंबर से शुरू हुए सत्र में 10 जून तक कुल 3,019 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया है। इनमें 3,010 भारतीय व नौ विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस दौरान कुल जिप्सियों के 677 चक्कर लगे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 30 जून के बाद मानसून के चलते जंगल सफारी को बंद कर दिया जाएगा। वहीं, शीतकालीन सत्र नवंबर में शुरू होगा ।

    मेरठ से ऐसे पहुंचें अमानगढ़
    मेरठ से अमानगढ़ जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इसलिए यहां जाने के लिए निजी वाहन, टैक्सी या फिर बस से जा सकते हैं। बस से जाने पर भैसाली डिपो से बिजनौर के लिए बस मिलेगी । मेरठ- पौड़ी हाईवे 119 पर 80 किलोमीटर की यात्रा करते हुए बिजनौर पहुंचेंगे। यहां से 40 किलोमीटर की यात्रा कर धामपुर पहुंचेंगे और फिर धामपुर से अमानगढ़ के लिए बस मिलेगी। धामपुर से अमानगढ़ की दूरी करीब 60 किलोमीटर है, यदि निजी वाहन या टैक्सी से जाते हैं तो भी यही मार्ग रहेगा। धामपुर से शेरकोट होते हुए अमानगढ़ पहुंचा जा सकता है। अमानगढ़ जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। मेरठ में बेगमपुर चौराहे से अमानगढ़ की दूरी 180 किलोमीटर है।

    Amangarh Tiger Reserve bijnor tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.