Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आ गया नाचने और दावत खाने का समय, शुरू होने वाली है शादियां
    • सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी
    • एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
    • फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन
    • सफलता भरे पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई, उपलब्धियों को सराहा; सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने भी पीएम को दी बधाई
    • स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू में धमाल के बाद इंग्लैंड से ऑफर
    • वाराणसी में भूटान का बौद्ध धाम बनेगा आस्था और कूटनीति का नया केंद्र
    • अफगानिस्तान ए को भारत ए ने दिया 350 रनों का लक्ष्य
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
    देश

    एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ,11 जून (प्र)। वेस्टर्न रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रांगण में आयोजित हो रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के 10-दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भव्य पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा अत्यंत ओजस्वी, अनुशासित और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की एनसीसी कैडेट्स द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति रही।

    छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ बिहार व झारखंड राज्य में स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापना के प्रसंग को मंच पर जीवंत किया। इसके साथ ही कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक श्छाऊ नृत्य्य और उसके अद्वितीय जोश व ऊर्जा ने पूरे पंडाल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया।

    कैंप के समापन अवसर पर घोषित परिणामों में मेजबान विद्यालय मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा और कड़े अनुशासन के दम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराया। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सूची इस प्रकार है रूक्कस्स्नत्र कैडेट्स की शानदार उपलब्धियांरूग्रुप डांस (सामूहिक नृत्य)रू प्रथम स्थान – बिहारध्झारखंड के छाऊ नृत्य और बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापना की शानदार प्रस्तुति के लिए।लाइन एरिया (कैंप रखरखाव व अनुशासन)रू प्रथम स्थान।पायलेटिंग (अतिथियों की अगवानी)रू 2 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल)।बेस्ट फायरर (निशानेबाजी)रू 1 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल)।पर्यावरण दिवस भाषण प्रतियोगितारू 2 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल)।लेमन रेस (दौड़ प्रतियोगिता)रू रजत पदक (सिल्वर मेडल)।क्विज प्रतियोगिता (प्रश्नोत्तरी)रू रजत पदक (सिल्वर मेडल)।बेस्ट कैडेट चयनरू स्कूल की 2 कैडेट्स अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के आधार पर श्बेस्ट कैडेट्य के अगले कड़े चरण के लिए चुनी गईं।सर्वश्रेष्ठ टीम वकर्रू पूरी बटालियन में शानदार समन्वय के लिए विद्यालय को श्1 शील्ड फॉर टीम वर्क्य से सम्मानित किया गया।

    शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने अपने क्लोजिंग एड्रेस में कहा, श्एनसीसी हमारे देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जिसका मूल उद्देश्य युवाओं का व्यक्तित्व विकास कर उन्हें एक अनुशासित, चरित्रवान एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना है।्य उन्होंने एमपीजीएस की छात्राओं की इस बहुमुखी प्रतिभा और कड़े अनुशासन की विशेष रूप से सराहना की और उन्हें भविष्य में देश सेवा के लिए इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

    इस गरिमामयी अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर, सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र और सूबेदार मेजर सूरत सिंह ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेट्स, कैंप सीनियर, डिप्टी कैंप सीनियर और कंपनी सीनियर को ट्रॉफी, मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। अंत में अधिकारियों ने कैडेट्स को शिविर में सीखी हुई शारीरिक क्षमता एवं कड़े अनुशासन को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने का संदेश दिया।विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विजेता एनसीसी कैडेट्स और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्राओं के कड़े परिश्रम और विद्यालय के उच्च आदर्शों का परिणाम है।

    Meerut Public School for Girls meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आ गया नाचने और दावत खाने का समय, शुरू होने वाली है शादियां

    June 11, 2026

    सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी

    June 11, 2026

    फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.