नई दिल्ली, 11 जून (ता)। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर मानव सुथार काउंटी चौंपियनशिप में खेलते हुए दिखेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के काउंटी क्लब वॉरिकशायर के साथ काउंटी चौंपियनशिप के अगले दो राउंड के लिए शॉर्ट-टर्म डील साइन की है। क्लब ने गत दिवस इसकी घोषणा की। 23 साल के सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाए, जिसमें पहली पारी में 33 रन देकर छह विकेट भी शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के चलते अब वह वॉरिकशायर की यॉर्कशायर और सोमरसेट के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत के लिए डेब्यू करने से पहले उन्होंने 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में 129 विकेट लिए थे।
वॉरविकशायर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने कहा कि हम टीम के लिए बहुत रोमांचक समय में मानव का ‘बेयर्स’ (वॉरविकशायर टीम) में स्वागत करते हुए खुश हैं। हमने इस सीजन में पहले ही अच्छी रेड-बॉल क्रिकेट खेली है और मानव हमारी गेंदबाजी आक्रमण में एक नया पहलू जोड़ेंगे। पिछले हफ्ते भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने से पता चलता है कि उन्हें भारत में कितना अहम माना जाता है, उन्हें टीम के साथ पाकर बहुत अच्छा लगेगा।
Trending
- आ गया नाचने और दावत खाने का समय, शुरू होने वाली है शादियां
- सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी
- एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
- फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन
- सफलता भरे पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई, उपलब्धियों को सराहा; सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने भी पीएम को दी बधाई
- स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू में धमाल के बाद इंग्लैंड से ऑफर
- वाराणसी में भूटान का बौद्ध धाम बनेगा आस्था और कूटनीति का नया केंद्र
- अफगानिस्तान ए को भारत ए ने दिया 350 रनों का लक्ष्य

