Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी
    • एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते
    • फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन
    • सफलता भरे पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने दी बधाई, उपलब्धियों को सराहा; सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना ने भी पीएम को दी बधाई
    • स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू में धमाल के बाद इंग्लैंड से ऑफर
    • वाराणसी में भूटान का बौद्ध धाम बनेगा आस्था और कूटनीति का नया केंद्र
    • अफगानिस्तान ए को भारत ए ने दिया 350 रनों का लक्ष्य
    • बंगाल के प्राइवेट स्कूल से 1.77 करोड़ कैश और कंडोम के पैकेट बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेला नौचंदी में 12 जून को होगा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा
    देश

    मेला नौचंदी में 12 जून को होगा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा

    adminBy adminJune 11, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 11 जून (प्र)। ऐतिहासिक मेला नौचंदी में आगामी 12 जून 2026 को सायं 7:00 बजे पटेल मंडप में एक भव्य ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन ज़िला प्रशासन, प्रांतीयकृत मेला नौचंदी एवं सैफ़ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

    आज आयोजित प्रेस वार्ता में मुशायरे के कन्वीनर फ़ैज़ महमूद ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया मुशायरा मेला नौचंदी की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से ख्यातिप्राप्त शायर इस मुशायरे में अपनी शायरी पेश करेंगे, जिससे साहित्य प्रेमियों को एक यादगार शाम का आनंद प्राप्त होगा।

    फ़ैज़ महमूद ने कहा कि मेला नौचंदी मेरठ की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऑल इंडिया मुशायरा इसी विरासत को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। हमें विश्वास है कि यह आयोजन शायरी और अदब के चाहने वालों के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मुशायरे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

    फ़ैज़ महमूद ने बताया कि इस ऑल इंडिया मुशायरे में देश के मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी, डॉ. नवाज़ देवबंदी, डॉ. पॉपुलर मेरठी, डॉ. हरिओम (आईएएस), पवन कुमार (आईएएस), इक़बाल अशहर, आलोक अविरल, अज़्म शाकिरी, मोईन शादाब, अज़हर इक़बाल, नदीम शाद, चंदन राय, मशकूर मामनून, हिमांशी बबरा, डॉ. फुरकान सरधनवी एवं हेमंत गौतम आदि शिरकत करेंगे। जबकि मुशायरे की निज़ामत मशहूर शायर रियाज़ सागर करेंगे।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं तथा आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट बदर महमूद, यशपाल सिंह, अनम शेरवानी, शक्ति सिंह, रागिब नजीर, शाहिद सैफी, सलमान, मोइनुद्दीन, वसीम अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    All-India Mushaira meerut news meerut report Nauchandi Fair tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सोशल मीडिया के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई ने उठाई मांग! धार्मिक भावनाओं, निकलने वाली बारातों और सवारियों को ध्यान में रख मीट-मांस की बिक्री हेतु बाहरी क्षेत्रों में विकसित हो मंडी

    June 11, 2026

    एमपीजीएस का एनसीसी शिविर में दबदबा, 6 स्वर्ण पदकों सहित 8 पुरस्कार जीते

    June 11, 2026

    फुटबाल सहित सभी भारतीय खेलों को क्रिकेट की तरह मिले सुविधाएं, इस महाकुंभ में खिलाड़ी कोई करिश्मा करेंगे इसके लिए सरकार दे प्रोत्साहन

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.